फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teachers union called the Director General a dictator

Aligarh News: शिक्षक संघ ने महानिदेशक को बताया तानाशाह, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Fri, 01 Dec 2023 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 09:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष ने शिक्षकों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी अकराबाद को सौंपा है। ज्ञापन में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के महानिदेशक को तानाशाह बताते हुए लिखा है कि वह लगातार प्रयोग के नाम पर लाखों शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Teachers union called the Director General a dictator
महानिदेशक के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते शिक्षक - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर 1 दिसंबर को ब्लॉक अध्यक्ष ने शिक्षकों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी अकराबाद बीरेंद्र सिंह को सौंपा है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के महानिदेशक को तानाशाह बताते हुए लिखा है कि वह लगातार प्रयोग के नाम पर लाखों शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि जबरदस्ती शिक्षकों पर कर्मचारी आचरण एवं अनुशासन नियमावली, बेसिक शिक्षा परिषद नियमावली के विरुद्ध जाकर मनमाने आदेश पारित किए जा रहे हैं। जिससे पूरे प्रदेश के शिक्षक एवं उनके परिवार आक्रोशित व आंदोलित हैं। शिक्षक संवैधानिक संस्था बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की नियमावली के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं। महानिदेशक उत्तर प्रदेश अपनी तानाशाही के चलते मनगढ़ंत आदेशों को पारित कर शिक्षकों को भयभीत कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमित प्रताप सिंह, देवदत्त, सुरेंद्र सिंह यादव, अनिल उपाध्याय, निर्भय समेत आदि शिक्षकगण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed