{"_id":"5fd279448ebc3e3f760eff04","slug":"surrounded-thakur-rakesh-singh-in-his-house-sp-worker-protest-aligarh-news-ali250819658","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठा. राकेश सिंह का घर घेरा, सपाइयों का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठा. राकेश सिंह का घर घेरा, सपाइयों का प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
रामघाट रोड सपा पूर्व विधायक राकेश सिंह के आवास से किसानों के समर्थन में यात्रा निकालने की सूचना प
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के समर्थन में सपा की किसान यात्रा पुलिस प्रशासन की तमाम रोकटोक के बाद जारी है। सपाई भी अब पुलिस को चकमा दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक छर्रा ठा. राकेश सिंह को अपनी विधानसभा में यात्रा निकालनी थी, पुलिस को पता चला तो सुबह से ही उनके स्वर्णजयंती नगर स्थित आवास को घेर लिया गया। खासी कहासुनी, धक्कामुक्की, नारेबाजी करने के बाद भी सपाई यहां से नहीं निकल पाए। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव भी यहां पहुंचे लेकिन बात नहीं बनी। इधर, जिले भर में सपा का किसानों के समर्थन में प्रदर्शन जारी है।
बृहस्पतिवार को छर्रा विधानसभा के पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह को पुलिस ने उनके आवास पर घेरा। सपाइयों ने गिरफ्तारी देने को कहा तो पुलिस वालों ने मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने किसी को भी आगे नहीं बढ़ने दिया। पूर्व विधायक को उनके ही घर में नजरबंद किया गया। इसके लिए बैरीकेडिंग लगा दी गई थी। शाम तक सपाई पहरे में रहे। पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने अघोषित आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की आवाज का दबाने का प्रयास किया है, लेकिन सपा बहुत बड़ी पार्टी है। सपाई प्रदर्शन करते रहेंगे। पुलिस कब तक उनको निकलने से रोक पाएगी। वहीं जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने भी इस पाबंदी की कार्रवाई की निंदा की है।
बिना बीमा वाली बस से ले जाया जा रहा था सपाइयों को
पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह के स्वर्णजयंती नगर स्थित घर से सपाइयों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस एक बस साथ लाई थी। ये बस जहांगीराबाद बस अड्डे से आई थी। खास बात ये है कि यूपी 81 बीटी 3496 नंबर की इस बस का बीमा नौ महीने पहले बीते मार्च में ही खत्म हो गया था। फिटनेस अक्तूबर 2021 तक की है, लेकिन बस की हालत खराब थी। ऐसे में अगर सपाइयों को या जहांगीराबाद की सवारियों को ढोने वाली इस बस से अगर कोई बड़ा सड़क हादसा हो जाए तो कौन जिम्मेदार होगा..? एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि पूर्ण दस्तावेज के बिना अगर बस दौड़ रही है तो कार्रवाई होगी। इस बस को डिबाई से बारात लेने जाना था। इसलिए चालक जमालपुर निवासी इदरीस बहुत परेशान था। उसने बताया कि शाम को डिबाई से बरात को वापस अलीगढ़ लाना है। यहां से पुलिस उसको छोड़े तो वह बरात लेने जाए। इधर, बस मालिक जैन ट्रैवल्स की ओर से लगातार ड्राइवर को फोन आ रहा था। जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विरोध जारी रहेगा : सलमान
सपाइयों ने किसान यात्रा निकालकर कृषि कानून का विरोध जताया। सपा नेता सलमान शाहिद के नेतृत्व में कोल विधानसभा क्षेत्र के गांव नगला आशा, नगला तेज, नगला पूसा आदि गांवों में सपाइयों ने समर्थन हासिल किया। सलमान ने कहा है कि सपाई पुलिस प्रशासन से डरने वाले नहीं, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उनके साथ शान मोहम्मद, इकबाल खान, जमील, अरमान अल्वी, नासिर चांद, जकी आदि मौजूद रहे।
सपा अन्नदाता के साथ : गिरीश-अज्जू
जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के नेतृत्व किसान यात्रा देवी नगला में गुड्डा यादव के आवास से शुरू होकर के गांव कायमपुर, मढुआखेड़ा, गुरसिकरन, इक़री, बोरना से होती हुई याकूब पुर में पहुंची। गिरीश यादव ने किसानों को हिम्मत देते हुए कहा कि नये तीन कृषि कानून पर वह उनके साथ हैं। पूरी पार्टी अन्नदाता के साथ है। इस मौके पर सगीर अहमद, अहमद सईद सिद्दीकी, डॉ गुलिस्ताना, इंदु यादव, आरती, नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्ज़ू इस्हाक के नेतृत्व में सपाइयों ने कोल विधानसभा क्षेत्र के आधोन एवं सीहोर में प्रदर्शन हुआ। अज्जू ने कहा कि अन्नदाता से बड़ा कोई कानून नहीं हो सकता है। उनके साथ संदीप बघेल नवीन कुशवाह, राम सिंह वकील, हरि सिंह प्रजापति, असगर मलिक, बादशाह प्रधान अधोन, दीपक बघेल, ब्रज मोहन प्रधान असगरपुर मौजूद रहे।
इधर, सपा में हाल ही में शामिल हुए पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कई गांवों का दौरा करके लोगों से किसान के लिए समर्थन हासिल किया। उनके साथ पंडित कपिल शर्मा, फुरकान मिर्जा, विशंभर सिंह, वसीम गफूर, लोकेश चौधरी, जगदीश मल्ल आदि मौजूद रहे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विनोद सविता, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शाकिर अंसारी ने लोधा ब्लाक के जोफरी, चिकावती में यात्रा निकाली। उनके साथ ललितकांत, प्रताप सिंह, रूपकिशोर जाटव, मुकेश सागर आदि मौजूद रहे। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव राजेश सैनी ने हाजीपुर सहित अन्य गांवो में भ्रमण किया।
कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के पास कई गांवों से आए लोगें को मोहसिन मेवाती, अजीम अब्बासी, अबसर मलिक ने कृषि कानून के बारे में बताया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव आमिर चौधरी, मोहम्मद नाजिम, आरिफ सिद्दीकी को पुलिस ने हिरासत में लिया। बाद में छोड़ दिया।

रामघाट रोड पूर्व विधायक राकेश सिंह के आवास पर किसानों के समर्थन में यात्रा निकालने के लिये बैठे प- फोटो : CITY OFFICE