{"_id":"5d505d578ebc3e6cce129719","slug":"sp-suspended-police-officer-over-getting-40-thousand-through-two-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने धमकाकर वसूले थे 40 हजार रुपये, हुआ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने धमकाकर वसूले थे 40 हजार रुपये, हुआ निलंबित
Mon, 12 Aug 2019 07:06 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 12 Aug 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस निलंबित (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बैटरी खरीदने के आरोप में दो भाइयों को पकड़कर उनसे 40 हजार रुपये वसूलने के आरोप में खैर कोतवाली के एक दरोगा को एसएसपी ने रविवार की शाम निलंबित कर दिया है। रविवार की सुबह ही खैर विधायक अनूप प्रधान ने खैर कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर और दरोगा की जमकर क्लास लगाई थी और पीड़ित भाइयों को दरोगा से 40 हजार रुपये वापस कराए थे। विधायक ने एसएसपी से इसकी शिकायत कर दरोगा पर कार्रवाई के लिए कहा था।
विज्ञापन
बताते हैं कि दरोगा मदनपाल ने नयावास नहर पुल से गांव जरारा निवासी सागर पुत्र रामवीर व पंकज पुत्र राजकुमार को बैटरी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दरोगा के अनुसार उन्होंने बैटरी अर्राना स्थित एक दुकान पर बेची थी। दरोगा ने गांव अर्राना कांटा स्थित दुकान पर पहुंचकर दो सगे भाइयों को पकड़ा और थाने ले गए। उनकी दुकान में मिली दो बैटरी भी ले गए।
विज्ञापन
दोनों भाइयों ने दरोगा को बताया कि वह युवक घर में परिजन की बीमारी की मजबूरी बताकर उन्हें बैटरी बेच गए थे। उन्हें नहीं मालूम था कि बैटरी चोरी की है, लेकिन दरोगा ने उनकी बात नहीं सुनी। बाद में उनसे 40 हजार रुपये लेकर ही थाने से छोड़ा था।
विज्ञापन
विधायक अनूप प्रधान के अनुसार थाने में खुली लूट हो रही है। लोगों को डरा धमकाकर पुलिस खुलेआम रिश्वत ले रही है। पहले भी कई शिकायतें आ चुकी है। भाजपा सरकार को बदनाम किया जा रहा है। इंस्पेक्टर ने रुपये वापस दिला दिए हैं। विधायक की पहल पर एसएसपी ने दरोगा मदनपाल को निलंबित कर दिया है।