{"_id":"5fd124fd8ebc3e3bb42427d7","slug":"sp-s-farmer-yatra-city-office-news-ali250734042","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की किसान यात्रा में तीसरे दिन भी गिरफ्तारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों को पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
समाजवादी पार्टी की किसान यात्रा बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही और पुलिस भी इस पर नजरे गढ़ाए रही। इस दौरान अकराबाद में पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह के नेतृत्व किसान यात्रा निकाल रहे 60-70 सपाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो घंटे बाद जमानत पर रिहा किया गया। वहीं शहर से पूर्व जिलाध्यक्ष चौ.रंजीत सिंह के नेतृत्व में हरदुआगंज जा रहे छात्र सभा कार्यकर्ताओं को तालानगरी पर रोक लिया गया। एक घंटे तक उन्हें रोके रखा। इस दौरान वे चौकी पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
बाद में पुलिस उन्हें खुद अपने साथ हरदुआगंज में कार्यक्रम स्थल तक लेकर गई। इस मामले में अकराबाद पुलिस ने पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह व उनके 15-20 अज्ञात साथियों पर 144 उल्लंघन व महामारी अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ बरला करमवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी सपाइयों ने किसान यात्राएं निकाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।