फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Singer commit suicide

आर्थिक तंगी व परिवार में कलह से तंग संगीतकार ने की आत्महत्या

Thu, 10 Dec 2020 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Singer commit suicide
फाइल फोटो तारिक जमाल शम्मी । - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के सरसैयद नगर निजामी पुलिया स्थित फरहत ए शमा अपार्टमेंट में बुधवार की दोपहर एक संगीतकार ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को एक छोटा सा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें संगीतकार ने खुद को अपनी जान देने का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

फरहत ए शमा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर ए-5 निवासी 44 वर्षीय तारिक जमाल शम्सी पुत्र रफत अली अपनी पत्नी कहकशां व बेटा-बेटी संग रहते थे। वे लंबे समय से संगीत सिखाने का काम करते थे। संगीतकार होने के चलते मुंबई से भी उनका जुड़ाव था। कुछ साल पहले तक अलीगढ़ अपार्टमेंट में उनका अपना एक दफ्तर भी था। पुराना घर जौहराबाग में है, जिसमें इन दिनों निर्माण चल रहा है और परिवार सहित वे यहां रह रहे थे। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 1.45 बजे खबर मिली कि तारिक शम्सी ने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर ने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

इस सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मौके से रिवाल्वर जब्त करते हुए साक्ष्य संकलित किए गए। इस दौरान एक छोटा सा पत्र मिला, जिसमें तारिक की ओर से लिखा गया था कि इस कदम के लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। परिवार के हालात न संभाल पाने के कारण ऐसा कर रहा है। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र दुबे के अनुसार जांच में यह भी पता चला है कि दंपती में मंगलवार देर रात किसी बात पर कलह हुई थी। इसके बाद यह घटना दिन में हो गई। जांच में पता चला है कि काम ध्ंाधा कुछ मंदा भी था। सुसाइड के पीछे यह तमाम वजह ही समझ में आ रही हैं। फिर भी जांच में जो सामने आएगा, वही कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी ने कुछ लिखित नहीं दिया है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शार्ट फिल्म-सीरियल के लिए भी तैयार किया संगीत
तारिक शम्सी के विषय में शायद कम ही लोग जानते होंगे, मगर वे संगीत के क्षेत्र में खासा हुनर रखते थे। पुराने समय में उनका साझेदारी में अपना स्टूडियो हुआ करता था। उन्होंने अपने मुंबई संपर्क के दौर में शार्ट फिल्म व सीरियल के लिए भी संगीत तैयार किया है। वे तबला बजाने में माहिर थे और बाद में वे अलीगढ़ में प्रापर्टी व्यापार से भी जुड़ गए। इसी बीच उनका धंधा मंदा होने लगा। अब कुछ समय पहले तक वे संगीत सिखाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed