फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shri Krishna Leela in Aligarh from 12th October

Aligarh Shri Krishna Leela: श्रीकृष्ण लीला 12 अक्तूबर से, रामलीला में विवाद के बाद 52 वर्ष पूर्व हुई थी शुरूआत

Wed, 11 Oct 2023 01:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 01:53 AM IST
सार

श्रीकृष्ण लीला की शुरूआत वर्ष 1971 में हुई थी। रामलीला कमेटी के कुछ पदाधिकारियों से विवाद के बाद कुछ लोग अलग हुए और उन्होंने दशहरे से श्रीकृष्ण लीला की शुरुआत कर दी। आगरा रोड स्थित चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में इसकी शुरुआत हुई।

विज्ञापन
Shri Krishna Leela in Aligarh from 12th October
भगवान श्रीकृष्ण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे देश में जब रामलीला की धूम होती है, तो अलीगढ़ में श्रीकृष्ण लीला भी होती है। इस लीला में भी दर्शकों का सैलाब उमड़ पड़ता है। इसकी भव्यता और मंचन देख दर्शक आनंदित हो उठते हैं। शहर की प्रसिद्ध श्रीकृष्ण लीला इस बार 53वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। इसलिए श्री कृष्ण लीला महोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी है। चिरंजीलाल इंटर कॉलेज में इसका आयोजन बृहस्पतिवार से होगा। 

विज्ञापन


चैतन्य महाप्रभु की लीला खास 
इस श्रीकृष्ण लीला की शुरूआत वर्ष 1971 में हुई थी। रामलीला कमेटी के कुछ पदाधिकारियों से विवाद के बाद कुछ लोग अलग हुए और उन्होंने दशहरे से श्रीकृष्ण लीला की शुरुआत कर दी। आगरा रोड स्थित चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में इसकी शुरुआत हुई। श्री कृष्ण लीला संस्थान की ओर से महोत्सव में चैतन्य महाप्रभु की भी लीला होती है। रात में श्री कृष्ण लीला का मंचन होता है तो सुबह चैतन्य महाप्रभु की लीला होती है। यह मंचन इतना भाव पूर्ण होता है कि दर्शकों की आंखें छलक उठती है।
विज्ञापन

श्रीराम शर्मा आचार्य की मंडली ने दी नई पहचान

देश और दुनिया में श्री कृष्ण लीला के माध्यम से एक नई पहचान दिलाने वाले पद्मश्री श्रीराम शर्मा आचार्य ने अलीगढ़ में श्रीकृष्ण लीला को भव्य स्वरूप दिया। अब यह कार्य उनके पुत्र पंडित कुंज बिहारी शर्मा संभाल रहे हैं। वही मंडली की कमान संभाले हुए हैं। इस बार भी वह कलाकारों के साथ आ रहे हैं। इस मंडली की खासियत यह है कि पूरी शास्त्रीय परंपरा के अनुसार मंचन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed