फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sentenced to seven years for raping teenager

Aligarh: किशोरी संग दुष्कर्म के दोषी को सात वर्ष की सजा, 14 साल पुराना है मामला

Tue, 18 Oct 2022 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2022 01:30 AM IST
सार

अदालत ने 14 वर्ष पुराने मुकदमे में यह फैसला सुनाया गया है। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी प्रमेंद्र जैन के अनुसार घटना 13 अक्तूबर 2008 की है।

विज्ञापन
Sentenced to seven years for raping teenager
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

एडीजे-12 सिद्धार्थ सिंह की अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को सात वर्ष कैद व जुर्माने की सजा से दंडित किया गया है। 14 वर्ष पुराने मुकदमे में यह फैसला सुनाया गया है। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी प्रमेंद्र जैन के अनुसार घटना 13 अक्तूबर 2008 की है।

विज्ञापन


वादी मुकदमा के अनुसार उसकी 15 वर्षीय बेटी को नामजद भूदेव शर्मा निवासी अकराबाद ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में मुकदमा व बरामदगी के बाद बयान के आधार पर पुलिस ने चार्जशीट दायर की, जिसमें साक्ष्यों व गवाही के आधार पर दोषी को सात वर्ष कैद व 10 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन


गांजा तस्करी में दस वर्ष की सजा
टप्पल में वर्ष 2016 में पकड़े गए गांजा तस्कर को न्यायालय ने दस वर्ष की सजा सुनाई गई है। यह फैसला एडीजे विशेष एनडीपीएस प्रवीन कुमार पांडेय की अदालत से सुनाया गया है। अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी रामकुमार के अनुसार 31 मई 2016 को पुलिस गश्त के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिसकर्मी उसमें सवार लोगों को बचाने के लिए दौड़े तो उसमें से तीन लोग उतरकर भागे। जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम संजय ठाकुर निवासी लाल कुआं गाजियाबाद मूल निवासी मुजफ्फरनगर व कुलदीप निवासी मोऊपुर कौशांबी गाजियाबाद मूल निवासी उन्नाव बताए।


भागने की वजह पूछी तो गाड़ी में गांजा होना स्वीकारते हुए बताया कि वे उड़ीसा से तस्करी कर माल नोएडा ले जा रहे हैं। तीसरे भागे साथी का नाम भी बताया। गाड़ी से 39.500 किलो गांजा बरामद हुआ। इस मामले में जांच आदि के बाद मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट दायर की गई। न्यायालय में साक्ष्यों व गवाही के आधार पर संजय ठाकुर को दोषी मानते हुए दस वर्ष सजा व 1 लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed