फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scooty rider cheats old man of Rs 50 thousand

Aligarh News: स्कूटी सवार ने बुजुर्ग से ठगे 50 हजार, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

Fri, 02 Feb 2024 04:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 02 Feb 2024 04:00 AM IST
सार

बुजुर्ग गांव ताजपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक अज्ञात स्कूटी सवार युवक आया और बुजुर्ग से ताजपुर चलने की बात कहने लगा। इस पर बुजुर्ग उसकी स्कूटी पर बैठ गए। युवक ने ईंट भट्ठे के पास स्कूटी रोक दी। बुजुर्ग से खुले पैसों के बहाने पचास हजार रुपये की गड्डी जेब से निकलवा ली। इसके बाद उसने बुजुर्ग से कहा कि वह कुछ सामान लेेने के लिए वापस चंडौस जा रहा है। इतना कह कर वह फरार हो गया। 

विज्ञापन
Scooty rider cheats old man of Rs 50 thousand
ठगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कस्बे के पास एक स्कूटी सवार अज्ञात युवक फिल्मी स्टाइल में एक बुजुर्ग से 50 हजार रुपये की ठगी कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी की मदद से उस ठग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


कोतवाली के गांव ताजपुर निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र शर्मा पुत्र खचेरमल शर्मा अपने गांव ताजपुर से सुबह किसी सामान की खरीददारी करने के लिए चंडौस आया था। वह घर से 50 हजार रुपये लेकर आये थे। 1 फरवरी को बाजार बंद होने के कारण वे समान की खरीददारी नहीं कर सके। दोपहर करीब दो बजे अपने गांव वापस जाने लगे। वे कस्बे के डाबर मोड़ पर अपने गांव ताजपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी एक अज्ञात स्कूटी सवार युवक आया और बुजुर्ग से ताजपुर चलने की बात कहने लगा। इस पर बुजुर्ग उसकी स्कूटी पर बैठ गए। चंडौस के बाहर पहुंचते ही युवक ने ईंट भट्ठे के पास स्कूटी रोक दी। बुजुर्ग से खुले पैसों के बहाने पचास हजार रुपये की गड्डी जेब से निकलवा ली। इसके बाद उसने बुजुर्ग से कहा कि वह कुछ सामान लेेने के लिए वापस चंडौस जा रहा है। इतना कह कर वह फरार हो गया। बुजुर्ग ने स्कूटी सवार का इंतजार भी किया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन


बुजुर्ग ने राहगीरों की मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी तो मौके पर परिजन भी पहुंच गए। तब तक स्कूटी सवार वहां से चला गया था। उसका कोई अता पता नहीं चल सका। देर शाम भी पुलिस और परिजन कस्बे में सीसीटीवी चेक करते रहे लेकिन कोई सुराग नही मिल सका। उधर परिजनों का कहना है कि स्कूटी सवार युवक 50 हजार रुपये बुजुर्ग से छीन कर ले गया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात स्कूटी सवार युवक बुजुर्ग से बहाने से ठगी कर 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed