फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sanjay became the president of Municipal Corporation Employees Welfare Association

Aligarh News: नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बने संजय, मानवेंद्र चुने गए महामंत्री

Tue, 23 May 2023 09:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 May 2023 09:10 PM IST
सार

नगर निगम में कल्याण संघ के चुनाव में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। हर बूथ पर एक-एक पीठासीन अधिकारी और तीन-तीन मतदान अधिकारी की तैनाती रही। मतगणना के लिए मतगणना अधिकारी, सहायक मतगणना अधिकारी और चार मतगणना सहायक की तैनाती थी। 

विज्ञापन
Sanjay became the president of Municipal Corporation Employees Welfare Association
नगर निगम में कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव में विजयी हुए अध्यक्ष पद पर संजय सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना और महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल चुन लिए गए हैं। 97.2 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। 369 में से 359 मत पड़े। मंगलवार को नगर निगम में कल्याण संघ के चुनाव में मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। हर बूथ पर एक-एक पीठासीन अधिकारी और तीन-तीन मतदान अधिकारी की तैनाती रही। मतगणना के लिए मतगणना अधिकारी, सहायक मतगणना अधिकारी और चार मतगणना सहायक की तैनाती थी। 

विज्ञापन


मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह था। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय सक्सेना (234) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रॉबिन केला (120) को 114 मत से हरा दिया। महामंत्री पद के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह बघेल (256) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय गुप्ता (99) को 157 मत से शिकस्त दी। बूथ नंबर एक पर कुल 182 में से 173 मत पड़े। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय सक्सेना को 117 मत मिले, जबकि रॉबिन केला को 54 मत मिले। इनमें दो मत निरस्त हो गए। महामंत्री पद के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को 124 मत मिले। 
विज्ञापन


विजय गुप्ता को 47 मत मिले। इनमें दो मत निरस्त हो गए। बूथ नंबर दो पर कुल 187 में से 185 मत पड़े। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय सक्सेना को 117 मत मिले, जबकि रॉबिन केला को 66 मत मिले। इनमें दो मत निरस्त हो गए। निरस्त हुए महामंत्री पद के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को 132 मत मिले। विजय गुप्ता को 52 मत मिले। इनमें दो मत निरस्त हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed