फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi party's Cycle Yatra

अलीगढ़ः सपाइयों ने छोटे लोहिया की याद में दौड़ाई साइकिल

Fri, 06 Aug 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party's Cycle Yatra
साइकिल यात्रा निकालते सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
स्व. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों ने पूरे जिले में साइकिल दौड़ाई। विधानसभा चुनाव में टिकटों के दावेदार सपाइयों ने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। यात्रा में शामिल सपाइयों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इस्हाक, युवजन सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सलमान शाहिद, ख्वाजा जिब्रान सहन, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, महानगर महासचिव मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय सहित कई नेताओं के नेतृत्व में अलग अलग स्थानों से साइकिल रैली निकली। सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। मुख्य कार्यक्रम जिला कार्यालय पर हुआ। यात्रा रामघाट रोड होते हुए शहर के कई इलाकों में घूमी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुहम्मद हमज़ा, पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने पार्टी कार्यालय पर छोट लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया। इसके बाद साइकिल यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसका नेतृत्व लक्ष्मी धनगर ने संभाला। पूर्व विधायक जमीरउल्लाह के नेतृत्व में जमालपुर से यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व विधायक जफर आलम, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पंडित कपिल शर्मा, मुहम्मद सगीर एमएस, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, कृपाल सिंह यादव, मनोज चौधरी, आईपी कश्यप, इंद्रदेव सिंह चौहान, मोहम्मद उस्मान, यामीन खान अब्बासी, फुरकान मिर्जा, नासिर गाजी, इंदु यादव के साथ सभी फ्रंटलों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल यात्रा में ये रहे शामिल
पूर्व पार्षद साबिर अल्वी, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, अहमद, इस्लाम सैफी, अरमान अल्वी, हरी किशन, राजेश खन्ना खटीक, बाबू जाटव, ननीना जाटव, साहब सिंह बघेल, विनोद कुशवाह, विशाल शर्मा, सतेन्द्र, नौशाद, सद्दाम,अयूब, पार्षद असलम नूर, तारीक पठान, तारीक मलिक, पूर्व पार्षद प्रत्याशी पति जावेद मलिक, नवेद, बोना, शाकिर मलिक, पार्षद नासिर चांद, पार्षद जकी मलिक, जिला महासचिव यूथ इमरान मलिक, महानगर उपाध्यक्ष युवजन सभा अरमान अल्वी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शहजाद अल्वी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ गुलिस्ताना, शादाब जैदी, प्रभात कुमार सविता, डॉ कमाल खल्लू शेरवानी, अलीमुद्दीन प्रधान, पप्पू प्रधान यामीन अब्बासी, मेराज बेगम, मुकेश सूर्यवंशी, नसीम हैदर, आरिफ खान, टीकम सिंह ,गौरव दीप सिंह, आबिद मलिक आदि सपाई शामिल रहे।

साइकिल यात्रा निकालते सपा नेत।

साइकिल यात्रा निकालते सपा नेत।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed