फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   samajvadi party test among yadav

दो यादव एक मुस्लमान, वार्ड -43 में मचा घमासान

Sat, 24 Apr 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
samajvadi party test among yadav
अनामिका देवी वार्ड 43 - फोटो : CITY OFFICE
जिला पंचायत के चुनाव में गंगीरी का वार्ड नंबर 43 भी हॉट सीट बना है। यादव बहुल इस वार्ड में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रिश्तेदार ही मैदान में है। बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव के बहनोई संजय यादव की पत्नी अर्चना यादव यहां से पार्टी समर्थ्त उम्मीदवार हैं। वह पार्टी की ओर से जिपं अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। यहां से 22 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें भाजपा से रीना यादव पत्नी अरविंद यादव, बसपा से अफसाना बेगम पत्नी ताज मोहम्मद ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस और रालोद के साथ आप का यहां पर प्रत्याशी नहीं है। ऐसे में चुनाव त्रिकोणीय होता जा रहा है, जिसमें सपा, भाजपा और बसपा के बीच में कांटे की टक्कर हो रही है। इस वार्ड के अंतर्गत आने वाले 66 गांवों में अधिकांश यादवों के हैं। लगभग 45 हजार वोटर हैं, जिसमें दूसरे धर्म और जातियों के कुछ ही लोग हैं।
विज्ञापन

सपा के लिए यहां सबसे बड़ी मुश्किल है कि कुछ अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी उसके झंडे बैनर का खुलेआम इस्तेमाल कर रहे हैं। वह भी यादव हैं। ऐसे में यादवों के बीच सपा की पकड़ मजबूत करने के लिए शुक्रवार को पार्टी का पूरा संगठन वहां मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैरसपाई प्रत्याशियों को चेतावनी दी गई है कि अगर उन्होंने गलत प्रचार किया तो उनके खिलाफ पार्टी स्तर से और अन्य कार्रवाई हो सकती है। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह, संजय शर्मा आदि ने ऐसे प्रत्याशियों को समझाया कि वह ऐसा न करें।
भाजपा और बसपा के लिए भी यहां मुश्किलें कम नहीं है। यादवों के बीच पकड़ बनाना, सपा से मुकाबला करने के साथ ही उनके सामने अपने ही बागियों की चुनौती है। कुल प्रत्याशियों की संख्या 22 होने के कारण जनता के बीच चुनाव चिन्ह तक याद कराना मुश्किल हो गया है। इन प्रत्याशियों में भूरा देवी, सोमवती देवी, फातिमा बेगम, ममता देवी, पुष्पा, शबनम, अनामिका देवी आदि शामिल हैं।

बसपा भी ऐसी समस्याओं से जूझ रही है। प्रत्याशियों की ज्यादा संख्या से वोटरों के बीच भी गफलत हो रही है। पूर्व में यहां पर 42 दावेदार हो गए थे, लेकिन कुछ के बैठने और नाम वापसी के बाद 22 प्रत्याशी बचे हैं। इस वार्ड में आलमपुर, नाय भाय, अचलानगला, कसेर, राजमऊ, भूड़िया, निनामई, बीसौरा, जिरौली, समेरा तातरपुर सहित 66 गांव है।

अर्चना यादव वार्ड 43

अर्चना यादव वार्ड 43- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed