{"_id":"6aa31d6a646cd6c95d06beb6","slug":"je-beaten-up-and-strangled-after-being-waylaid-while-returning-from-duty-aligarh-news-c-2-gur1004-1063968-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ड्यूटी से लौट रहे जेई को रास्ते में घेरकर पीटा, गला दबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ड्यूटी से लौट रहे जेई को रास्ते में घेरकर पीटा, गला दबाया
Fri, 11 Sep 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कोछोड़ के अवर अभियंता दिनेश सिंह चौहान पर ड्यूटी से लौटते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इन लोगों पर उनका गला दबाने, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटने और मोबाइल व सरकारी डायरी छीनने का भी आरोप है। सरकारी दस्तावेज फाड़ने की बात भी कही गई है।
अवर अभियंता दिनेश सिंह चाैहान ने बताया कि ग्राम रुस्तमपुर निवासी अरुण कुमार के ट्यूबवेल पर लगी 11 केवी डीपी को शिफ्ट करने के संबंध में पहले थाना एंटी थेफ्ट में तहरीर दी गई थी। मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को एंटी थेफ्ट थाने से उपनिरीक्षक मौके पर पहुंचे थे। जांच के बाद जेई दिनेश सिंह चौहान अपने उपकेंद्र की ओर लौट रहे थे।
आरोप है कि इस दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे हैवतपुर वाले रास्ते पर मंदिर के पास पंकज कुमार और तीन-चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया और पीटा। पीड़ित जेई ने थाना महुआ खेड़ा में तहरीर दी। थाना प्रभारी डीके सिसाैदिया ने बताया कि मामले में नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने इस घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि विद्युत अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। ड्यूटी के दौरान उनके साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालना गंभीर मामला है।