{"_id":"6aa31d1387c8c2f4900f02d6","slug":"portal-for-png-connections-to-launch-in-october-aligarh-news-c-2-gur1004-1064094-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पीएनजी कनेक्शन के लिए अक्तूबर से शुरू होगा पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पीएनजी कनेक्शन के लिए अक्तूबर से शुरू होगा पोर्टल
विज्ञापन
गैस सिलिंडर।
- फोटो : Archive
किफायती पाइपलाइन गैस (पीएनजी) का कनेक्शन लेने की प्रक्रिया अक्तूबर महीने से पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। इसके लिए विशेष पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल के जरिये शहर के प्रमुख इलाकों में रहने वाले लोग घर बैठे ही पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इंडियन ऑयल अदाणी गैस के एरिया सेल्स मैनेजर आलोक कुमार गिरि के अनुसार, शहर के लगभग 10 प्रमुख क्षेत्रों में पीएनजी की मुख्य पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इनमें इंजीनियर कॉलोनी, ओजोन सिटी, सांगवान सिटी, स्वर्ण जयंती नगर, स्थानीय अपार्टमेंट और कयामपुर समेत कई अन्य रिहायशी इलाके शामिल हैं।
अब तक 2100 कनेक्शन जारी
कंपनी की ओर से अब तक शहर में कुल 2100 पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वर्तमान में बिछाई जा चुकी लाइनों के माध्यम से 3500 और नए कनेक्शन दिए जाने की योजना है। पोर्टल शुरू होने के बाद इन क्षेत्रों के निवासी आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सिलिंडर वापसी की प्रक्रिया भी जारी
पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के साथ ही इन इलाकों में एलपीजी गैस सिलिंडर वापस लेने की प्रक्रिया भी चल रही है। यहां पाइपलाइन से आपूर्ति शुरू हो चुकी है। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि सिलिंडर वापस करने के लिए उपभोक्ताओं को पहले ही तीन महीने का नोटिस दिया गया था और फिलहाल उसी निर्धारित अवधि के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है।