{"_id":"6aa31c6fa40963959a022913","slug":"uproar-over-allegations-of-pressuring-a-student-into-religious-conversion-and-marriage-aligarh-news-c-2-1-ali1011-1064220-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: छात्र पर धर्मांतरण और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप, हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: छात्र पर धर्मांतरण और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप, हुआ हंगामा
विज्ञापन
डीएस कॉलेज।
- फोटो : Archive
डीएस कॉलेज में एक छात्रा ने सहपाठी पर धर्मांतरण और शादी करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। छात्रा के अनुसार मुजफ्फरनगर का रहने वाले मोहम्मद असद ने बात न मानने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में बृहस्पतिवार को छात्रा के साथियों ने हंगामा किया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
छात्रा बृहस्पतिवार को कॉलेज में पढ़ाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान किसी ने उसके बैग में गिफ्ट रख दिया। इस पर छात्रा और उसके साथियों ने आपत्ति जताई और हंगामा करने लगे। सभी इस हरकत के लिए आरोपी छात्र को दोषी ठहराने लगे। कॉलेज प्रशासन के लोग भी माैके पहुंचे। तब तक छात्र के परिजन और छात्र नेता भी काॅलेज पहुंच गए। आरोप है कि इन्होंने आरोपी युवक के साथ मारपीट की। पुलिस ने किसी तरह से युवक को बचाया।
सीओ बन्नादेवी धनंजय सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा के लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। छात्रा के बैग में गिफ्ट किसने रखा, युवक और छात्रा के बीच क्या बातचीत हुई, धमकी दिए जाने के आरोपों में कितनी सच्चाई है, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।