फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth creates panic with a sword; pregnant woman saves her life by hiding in a room

Aligarh News: तलवार लेकर युवक ने मचाया आतंक, गर्भवती ने कमरे में छिपकर बचाई जान

Fri, 11 Sep 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Youth creates panic with a sword; pregnant woman saves her life by hiding in a room
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : Archive
क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा हाथ में तलवार लेकर पड़ोसी के घर के बाहर हंगामा और पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान घर में अकेली गर्भवती महिला ने खुद को कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन



बताया गया कि युवक तलवार लेकर घर के बाहर पहुंचा और हंगामा करते हुए ईंट-पत्थर बरसाने लगा। अचानक हुए पथराव से घर के अंदर मौजूद महिला घबरा गई। उसने तत्काल कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और काफी देर तक वहीं छिपी रही। घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।
विज्ञापन



वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed