फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Room inspector will not be able to keep mobile phone during duty

यूपी बोर्ड परीक्षा : ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षक नहीं रख सकेंगे मोबाइल फोन

Mon, 21 Mar 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Room inspector will not be able to keep mobile phone during duty
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षक व कर्मचारी मोबाइल फोन नहीं रख सकेंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापकों के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान किसी भी कक्ष निरीक्षक, कर्मचारी के पास मोबाइल रखना पूर्णत: वर्जित है। यदि फिर भी कोई कार्मिक मोबाइल लेकर आता है तो मोबाइल को परीक्षा केंद्र के द्वार पर स्थित कक्ष में जमा कराना होगा और संबंधित को टोकन दिया जाएगा। परीक्षा के बाद उसे मोबाइल वापस कर दिया जाएगा। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे का पूर्वाभ्यास
अलीगढ़। सोमवार को रिमोट एरिया के परीक्षा केंद्रों का लखनऊ में स्थापित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का मुख्य सचिव निरीक्षण करेंगे। इसी कड़ी में सुबह 10 बजे जिले परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का पूर्वाभ्यास होगा। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि किसी भी दशा में शिथिलता व लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज टीआर कॉलेज में बैठक
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रहीं हैं। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सोमवार दोपहर 12 बजे टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में बैठक होगी। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में सुपर जोन मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed