{"_id":"62f55111f62fc84d6134f8a6","slug":"robbery-from-engineering-student-going-to-tie-rakhi-aligarh-news-ali2980130180","type":"story","status":"publish","title_hn":"राखी बंधवाने जा रहे इंजीनियरिंग छात्र से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राखी बंधवाने जा रहे इंजीनियरिंग छात्र से लूट
विज्ञापन
महानगर के सासनी गेट आवास विकास के रहने वाले नोएडा के निजी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग छात्र से बन्नादेवी क्षेत्र में लूट की वारदात हुई है। उसे बहन के पास राखी बंधवाने जाते समय गांधीपार्क बस स्टैंड से लिफ्ट के बहाने साथ ले जाया गया और बन्नादेवी क्षेत्र में लूट लिया गया। घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी गई है।
आवास विकास सासनी गेट के यशांक गुप्ता बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। उनके पिता गिरधर गोपाल आर्याव्रत बैंक में प्रबंधक हैं, जबकि भाई शशांक अधिवक्ता हैं। यशांक के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह वे नोएडा से अलीगढ़ घर आ रहे थे। इसी बीच अचानक उनका मन सिकंदराराऊ में बहन के घर जाने के लिए बन गया। उन्होंने अपने घर फोन किया कि मैं सिकंदराराऊ जा रहा हूं। वहां से राखी बंधवाकर लौटूंगा। सुबह करीब 10 बजे वे नोएडा से गांधीपार्क उतरे और यहां से सिकंदराराऊ की बस का इंतजार कर रहे थे। तभी दो युवक टैक्सी में सिकंदराराऊ ले जाने के लिए आए और उन्हें साथ लेकर रेलवे रोड की ओर चले गए। जहां उनके साथ धकियाते हुए बैग लूट लिया। जिसमें मोबाइन, नकदी, कपड़े आदि सामान था। बाद में वे युवक भाग गए। शोरशराबे पर वहां भीड़ जमा हो गई। खबर पर पुलिस आ गई। परिजन भी पहुंच गए। यशांक ने बन्नादेवी में तहरीर दी है। धकियाने से उनके चोट भी आई है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी खंगाल रही है, जिसमें एक युवक कैद पाया गया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।
मंदिर से लौटती महिला को शहंशाह चौराहे के पास लूटा
अलीगढ़। महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के शहंशाह तिराहे में तीन दिन पहले हुई लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कराते हुए शिवपुरी की प्रतिमा सिंह पत्नी राजीव सिंह ने बताया कि वे 8 अगस्त की शाम खेरेश्वर मंदिर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान शहंशाह तिराहे से कुछ आगे नगर निगम वर्कशॉप के सामने पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उनके हाथ में लगा पर्स छीन ले गए। शोरशराबे पर वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। इस पर्स में कुछ कागजात व एक सोने की जंजीर, 19 हजार रुपये नकद आदि रखा हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोबाइल लूटकर भागते दो दबोचे
अलीगढ़ । महानगर के रोरावर क्षेत्र में जलालपुर चौकी के पास राहगीर से बुधवार रात मोबाइल लूटकर भागते दो युवक पब्लिक ने दबोच लिए। जिन्हें जमकर पीटा गया और पुलिस को सौंप दिया। शिवधाम कालोनी के विकास बुधवार रात जलालपुर से पैदल अपने घर मोबाइल पर बात करते लौट रहे थे। तभी बाइक पर आए दो युवकों ने उनका मोबाइल झपट लिया। इस पर विकास के शोर पर आगे से पब्लिक ने दोनों को घेरकर दबोच लिया और जमकर पीटा। रोरावर पुलिस ने उन्हें बचाया और थाने ले गई। पुलिस के अनुसार इन्होंने अपने नाम इंदिरा नगर के अमित व रिंकू बताए हैं। बृहस्पतिवार को दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
स्कूटी सवार युवती से लूटा पर्स
अलीगढ़। महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के अनूपशहर रोड पर बृहस्पतिवार को बाइक सवारों ने स्कूटी सवार युवती से पर्स लूट लिया। इस मामले में तहरीर देते हुए मोहन नगर की जोबिया ने बताया कि वे अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवाने जा रही थी। तभी पंप के पास बाइक सवार युवक पर्स झपट ले गए। इस दौरान छीनाझपटी में युवती सड़क पर गिर गई और चोटिल हो गई। बाद में राहगीरों की भीड़ भी जमा हुई। इस मामले में आरोप के अनुसार पर्स में 500 रुपये, दो मोबाइल आदि सामान था। इंस्पेक्टर के अनुसार बदमाशों को तलाशा जा रहा है।
यात्रियों को लिफ्ट देकर लूटने वाले तीन गिरफ्तार
अलीगढ़। मडराक पुलिस ने यात्रियों को लिफ्ट देकर लूटने वाले तीन युवक दबोचे हैं, जिन्होंने आधा दर्जन घटनाएं स्वीकारी हैं। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को हाथरस सौखना के भाई बहन भगवती प्रसाद व नीरज शर्मा को गंगा स्नान कर लौटते समय स्विफ्ट सवारों ने लिफ्ट देकर लूटा था। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार रात पुलिस ने गंदे नाले के पास कार सवार तीन लुटेरों को दबोच लिया। जिन्होंने अपने नाम खैर बाईपास ज्वालाजीपुरम का इशान्त शेखर,नगला मोलवी का मानव उर्फ गोलू व गूलर रोड का करण चौधरी बताए। उनके पास से घटना में लूटे गए सोने के कुंडल, आठ हजार रुपये नकद, दो तमंचे आदि बरामद हुआ। उन्होंने अब तक की कुल आधा दर्जन घटनाएं स्वीकारी हैं।