फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roads or government office pole, helmets, camels

सड़कें हो या सरकारी कार्यालय की चौखट, हेलमेट लगाओ अभियान की उड़ी धज्जियां

Sun, 23 Jun 2019 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Roads or government office pole, helmets, camels
पुलिस कार्यालय से बिना हेलमेट के प्रवेश करने के बाद वापस लौटते पुलिसकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
जिलाधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलने, बिना हेलमेट कलक्ट्रेट में न घुसने देने के आदेश की शुक्रवार को धज्जियां उड़ती रहीं। हालांकि यातायात पुलिस ने भी जमकर चालान काटे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने सरकारी कार्यालयों में बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन चालक के प्रवेश प्रतिबंधित करने के आदेश दिए। लेकिन लोग बेखौफ कलेक्ट्रेट में बिना हेलमेट के ही आते-जाते रहे।
विज्ञापन

ऐसा हाल सरकारी कार्यालयों में भी दिखा। सड़कों पर आम आदमी के साथ-साथ पुलिसकर्मी, प्रशासनिक कर्मचारी भी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते रहे। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आरटीओ की टीम ने 72 वाहनों के चालान काटे। आरटीओ राधेश्याम ने बताया कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर हेलमेट मांगकर निकाला जुगाड़
पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के आदेश का असर जरूर शहर में देखने को मिला। लोग बिना हेलमेट पेट्रोल देने की कर्मियों से गुजारिश करते रहे। लेकिन पंप कर्मियों ने पेट्रोल नहीं दिया। ऐसे में लोगों ने एक जुगाड़ निकाल ली। हेलमेट पहनकर आए वाहन चालक से गुजारिश कर लोगों ने हेलमेट मांगना शुरू कर दिया। हेलमेट पहनकर लोगों ने पेट्रोल भरवाया।
बन्नादेवी थाने में इंस्पेक्टर ने लगाई नो एंट्री
बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने शनिवार को अपने थाने में बिना हेलमेट के नो एंट्री लगा दी। ऐसे में उन्होंने सबसे पहले बिना हेलमेट थाने आने वाले पुलिसकर्मियों के ही चालान काट दिए। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि हेलमेट नहीं तो थाने में एंट्री नहीं।

बिना हेलमेट वाले पुलिसकर्मियों के वाहन भी चालान की चपेट में
यातायात पुलिस ने शनिवार को बिना हेलमेट चला रहे लोगों के वाहन के चालान काटे। इस दौरान बिना हेलमेट चल रहे पुलिसकर्मियों के वाहन भी चालान की चपेट में आ गए। एसएसपी दफ्तर के बाहर चालान काटते समय यातायात पुलिस व पुलिसकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। लेकिन बिना चालान काटे यातायात पुलिस ने किसी भी पुलिसकर्मियों को जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed