{"_id":"5fd127198ebc3e3b6175bde2","slug":"ration-city-office-news-ali250734833","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार ने बेेटे संग मिलकर 80 क्विंटल अनाज बाजार में बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदार ने बेेटे संग मिलकर 80 क्विंटल अनाज बाजार में बेचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बन्नादेवी के नगला मौलवी नगर का सरकारी राशन कोटेदार व उसका बेटा गरीबों का 80 क्विंटल अनाज को बाजार में बेचने के मामले में फंस गए हैं। शिकायत के आधार पर इलाके के पूर्ति निरीक्षक ने जांच कर इस कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। पूर्ति निरीक्षक की ओर से थाना बन्नादेवी में बाप-बेटे के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियिम की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि बन्नादेवी इलाके के नगला मौलवी में बब्बू सरकारी कोटेदार है। अपने बेटे सोनू के साथ मिलकर वह दुकान को चलाता है। पिछले दिनों कुछ कार्डधारकों ने शिकायत की कोटेदार राशन नहीं दे रहा है। तरह-तरह के बहाने बना रहा है। इस पर जांच इलाके के पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार को सौंपी गई। उन्होंने बुधवार को दुकान पर जाकर जांच की और कार्डधारकों से बात की तो गड़बड़ी सामने आ गई।
कोटेदार व उसके बेटे द्वारा 80 क्विंटल अनाज बाजार में बेचना पाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने मामले का भंडाफोड़ करते हुए 51 क्विंटल गेहूं और 29 क्विंटल चावल को बाजार में बेचना पाया है। इस पर उन्होंने थाना बन्नादेवी में बब्बू व उसके बेटे सोनू के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही दुकान का लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। इस दुकान के राशन कार्डधारकों को किसी अन्य कोटे की दुकान से जोड़ा जाएगा। दुकान में जितना भी राशन था, उसे जब्त कर लिया गया है।