फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramji Lal Suman Aligarh visit

Rana Sanga Controversy: सुमन को आगरा में रोका, अलीगढ़ में सपा नेता किए नजरबंद, पुलिस-प्रशासन सतर्क

Fri, 02 May 2025 01:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 01:04 PM IST
सार

27 अप्रैल को रामजी लाल सुमन का काफिला बुलंदशहर जा रहा था। अलीगढ़ में काफिले पर टायर फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए। गभाना टोल पर पुलिस-प्रशासन ने रामजी लाल सुमन को आगरा वापस कर दिया था।

विज्ञापन
Ramji Lal Suman Aligarh visit
सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर नजरबंद - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का आज अलीगढ़ आने का कार्यक्रम था। आगरा के पुलिस-प्रशासन ने रामजी लाल सुमन और उनके काफिले को वहीं पर रोक दिया है। सुमन के अलीगढ़ आगमन को लेकर हाथरस और अलीगढ़ में पुलिस-प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Rana Sanga: रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने दिखाए काले झंडे, फेंके टायर, चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन

अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में पिछले दिनों यू-ट्यूबर छविकांत, राहुल व प्रदीप को पीटा गया था। आरोप है कि उन्हें जय भीम बोलने पर पीटा गया। प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर रामजी लाल सुमन की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल इन युवकों के आवास नगला कलार पर आने की प्लानिंग में था। बताया जा रहा है कि आज सुबह ही आगरा पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी रामजी लाल सुमन के आवास पर पहुंचे और उन्होंने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर अलीगढ़ जाने से रोक दिया। रामजी लाल सुमन के आगरा आवास पर सपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता नजरबंदअलीगढ़ में सपा नेता किए नजरबंद

आगरा में जाने वाले प्रतिनिधि मंडल में अलीगढ़ से सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, सपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल भारती, प्रदेशाध्यक्ष संतोष जाटव, पूर्व विधायक जफर आलम, वीरेश यादव, जिला महासचिव मनोज यादव व शहर विधानसभा अध्यक्ष मो. साजिद शामिल हैं। इन्हें पहले आगरा, फिर वहां से अलीगढ़ के लोधा जाना था। अलीगढ़ पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर  और अन्य सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें... यूपी में सपा सांसद पर हमला: 2-4 नहीं, सुमन के काफिले पर फेंके 19 टायर, फुलप्रूफ थी करणी सेना की योजना; खुलासा                            
27 अप्रैल को रामजी लाल सुमन का काफिला बुलंदशहर जा रहा था। अलीगढ़ में काफिले पर टायर फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए। गभाना टोल पर पुलिस-प्रशासन ने रामजी लाल सुमन को आगरा वापस कर दिया था। काफिले पर हमले को लेकर मामला दर्ज हुआ था और चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed