फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest against the convoy of SP Ramji Lal Suman in Aligarh

Rana Sanga: रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, करणी सेना ने दिखाए काले झंडे, फेंके टायर, चौकी प्रभारी निलंबित

Sun, 27 Apr 2025 03:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 03:13 PM IST
सार

रामजीलाल सुमन का काफिला हाथरस से बुलंदशहर जा रहा था। जिसका पता चलते ही करणी सेना के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। खेरेश्वर चौराहे पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देखकर सपा सांसद के काफिले में हड़बड़ी मच गई। तेज रफ्तार से दौड़ रहे काफिले में गाड़ियां आपस में टकराकर क्षत्रिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन
Protest against the convoy of SP Ramji Lal Suman in Aligarh
रामजी लाल सुमन और पुलिस के बीच नोक-झोंक - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ से होकर निकल रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। काफिले को करणी सेना व क्षत्रिय समाज ने काले झंडे दिखाए और टायर भी फेंके गए। पुलिस-प्रशासन ने काफिले को रोका और रामजी लाल सुमन को वापस कर दिया। 

विज्ञापन


बुलंदशहर के सुनेहरा को जा रहे थे रामजी लाल सुमन
बुलंदशहर के कोतवाली देहात अंतर्ग गांव सुनहेरा में 21 अप्रैल की रात दबंगों ने काले रंग की थार से दलित समाज के चार लोगों को कुचल दिया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल काले रंग की थार को भी बरामद कर लिया था। रामजी लाल सुमन ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल के साथ सुनेहरा जानकारी करने जा रहा था। रामजी लाल सुमन का काफिला बुलंदशहर के लिए निकला। 
विज्ञापन

काफिले को दिखाए काले झंडे, फेंके टायर

अखिल भारतीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही पता चला कि रामजी लाल सुमन का काफिला अलीगढ़ से जा रहा है, तभी उसका विरोध करने की प्लानिंग बना ली गई। ऐसा ही हुआ, जैसे ही काफिला अलीगढ़ से गुजरा तो करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने रामजी लाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफिले पर टायर फेंके गए और काले झंडे दिखाए। 

आपस में भिड़ गईं काफिले की गाड़ियां
लोधा थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर दोपहर 2 बजे के लगभग सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का काफिला पहुंचा। वहां करणी सेना के कार्यकर्ताओं को देख काफिले में हड़बड़ी मच गई, जिससे काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। काफिले में सवार कई कार्यकर्ता घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एडवोकेट ब्रज मोहन रही, एडवोकेट लल्लन बाबू, वीरपाल सिंह ,सत्यपाल सिंह, सुरेश नेत्रपाल, पूरनचंद सहित अन्य लोग हैं।

गभाना टोल पर रोका काफिला, पुलिस-प्रशासन से नोक-झोंक
वहां से जैसे ही रामजीलाल सुमन का काफिला आगे गभाना टोल प्लाजा पर पहुंचा तो वहां पर पहले से ही अलीगढ़ के साथ बुलंशहर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने रामजीलाल सुमन के काफिले को रोक दिया। वहां पर रामजी लाल सुमन और सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस-प्रशासन से नोक-झोंक हो गई।  सपा कार्यकर्ताओं ने काफिले पर पथराव करने का भी आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने रामजी लाल सुमन को वापस भेज दिया। कुछ कार्यकर्ताओं को ही आगे जाने दिया।
 

दर्ज कराया जा रहा मुकदमा

अलीगढ़ के एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर कुछ लोगों ने टायर फेंके। जिसके संबंध में थाना गभाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है, जिसके उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी ।


चौकी प्रभारी निलंबित, थाना प्रभारी के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि प्रकरण में शिथिलता बरतने के लिए स्थानीय चौकी प्रभारी  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर थाना प्रभारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रचलित की गई । सांसद को जनपद अलीगढ़ से सकुशल पास कराया जा चुका है, किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है । मौके पर शांति है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed