RMPSU: आज सजेगा दीक्षांत समारोह का मंच, स्वर्ण पदक से चमकेंगी 50 प्रतिभाएं, राज्यपाल आनंदीबेन करेंगी शिरकत
प्रदेश की राज्यपाल एवं राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सोमवार को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगी। वह आरएमपीयू के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के तीसरे दीक्षांत समारोह के लिए शीला गौतम सेंटर फॉर लर्निंग सभागार सजकर तैयार हो गया है। 6 जुलाई को 50 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। इनमें से 33 स्वर्ण पदक छात्राओं को दिए जाएंगे। 51 हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां मिलेंगी। अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. शेखर सी मांडे होंगे।
कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय में 2,52,486 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। अंतिम वर्ष की परीक्षा में 71,745 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 51,547 सफल हुए। छात्राओं का सफलता प्रतिशत 73.81 जबकि छात्रों का 69.90 प्रतिशत रहा। दीक्षांत समारोह में 45,079 स्नातक और 6,468 परास्नातक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
इसके साथ ही एक विशेष कुलाधिपति पदक और डी.लिट. की मानद उपाधि भी प्रदान की जाएगी। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप 51 नए पाठ्यक्रमों का सफल संचालन किया है। कुलाधिपति नई प्रयोगशालाओं का लोकार्पण भी करेंगी। इस अवसर पर कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, मीडिया समिति की समन्वयक प्रो. रोली अग्रवाल, डॉ. गगन प्रताप सिंह, डॉ. अभिषेक पाल मौजूद रहे।
ये होंगे आकर्षण
- डी.लिट. की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी
- दीक्षांत स्मारिका का विमोचन
- शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तकों का लोकार्पण
- चंदन वाटिका और मियावाकी वन का उद्घाटन
- गोद लिए गए गांवों और आंगनबाड़ी केंद्रों के उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान
- सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशेष मां-बेटी सम्मेलन का आयोजन
- गोद लिए गए विद्यालयों के 15 छात्राओं का टीकाकरण
ये हैं स्वर्ण पदक विजेता
एमए (रक्षा व रणनीतिक अध्ययन) आदर्श प्रताप पुंढीर श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़
एमएससी (पर्यावरण विज्ञान) ऐश्वर्या सिंह राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
एमए (संस्कृत) अंजलि श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय
एमएससी (कंप्यूटर साइंस) अंकिता सिंह श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़
बीबीए (बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) अंशिका वार्ष्णेय केए पीजी कॉलेज
बी.एससी. (वोकेशनल) कंप्यूटर एप्लीकेशन अनुज कुमार केए पीजी कॉलेज
एमए (मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास) आरिफ खान राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
एमएससी (कृषि) एनिमल हसबेंड्री एवं डेयरिंग भूपेंद्र चौधरी चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी कॉलेज
बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (बीएलआईएस) भुवनेश तिवारी श्री वार्ष्णेय कॉलेज
एमएससी (कृषि) प्लांट पैथोलॉजी दीपक नागर राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
एमएससी (कृषि) प्लांट ब्रीडिंग जितेंद्र यादव राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) करण शर्मा आरपीएम डिग्री कॉलेज
बीकॉम. (वोकेशनल) कुशाग्र गुप्ता श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी लवी महाजन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
एमए (प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व) मंजुल चौधरी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
एमए (ड्रॉइंग एंड पेंटिंग) मोना श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय, अलीगढ़
एमए (मनोविज्ञान) नीतू वर्मा श्री वार्ष्णेय कॉलेज, अलीगढ़
बीएएलएलबी प्रशांत राजपूत विवेकानंद कॉलेज ऑफ लॉ, अलीगढ़
बीएससी (वोकेशनल) बायोटेक्नोलॉजी श्रेया माहेश्वरी गगन कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
एमएससी (माइक्रोबायोलॉजी) सिया केए पीजी कॉलेज
बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) स्तुति प्रसाद — इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
म्यूजिक (इंस्ट्रुमेंटल तबला) सुरभि चौधरी अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
एमए म्यूजिक — स्वाति — श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय
बीपीईएड तेजपाल सिंह आरजे महाविद्यालय रायपुर
एमएससी (कृषि) हॉर्टिकल्चर — विजय कुमार मीणा — चौधरी चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी कॉलेज
एमएससी (कृषि) एग्रोनॉमी — अभिषेक तालान — चौधरी चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी कॉलेज
एमए (इतिहास) — अदनान अहमद — कुसुमा देवी महाविद्यालय
बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन) — आफरीन खान — अल-बरकात इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन
एमए (हिंदी) अनु कुमारी — आर.बी.एस. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
एमए (राजनीति विज्ञान) — बबली सेंगर — पी.सी. बागला कॉलेज
एमएससी (रसायन विज्ञान) — दीपाली वार्ष्णेय — डीएस कॉलेज
एमएससी (भूविज्ञान) — गरिमा सिंह — डीएस कॉलेज, अलीगढ़।
एमए (भूगोल) — खुशी गुप्ता — डीएस कॉलेज, अलीगढ़।
एमए (शिक्षा) — गजल खान — श्री खुशीराम महाविद्यालय
एमएससी. (जूलॉजी) — उमांशी शर्मा — श्री भारत सिंह कमला देवी महाविद्यालय
एमएफडी (मास्टर ऑफ फैशन डिजाइनिंग) — मानवी पराशर — रमेश्वर दास पीजी अग्रवाल कॉलेज
एमएड (मास्टर ऑफ एजुकेशन) मिस्वा अली — डीएस कॉलेज, अलीगढ़
एमए (समाजशास्त्र)— नेहा चौधरी — श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय
बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स) नितिन कुमार — श्री लाला राम शर्मा मेमोरियल महाविद्यालय
बीएससी. (गणित) — प्राची अग्रवाल — विवेकानंद कॉलेज ऑफ लॉ
एमएससी (वनस्पति विज्ञान) प्रतिभा — साधना देवी कॉलेज
बीएससी कृषि (ऑनर्स) — प्रियंका भारद्वाज — डीआरजी महाविद्यालय
बीएससी प्रियांशी उपाध्याय — चौधरी चरण सिंह शिवदान सिंह पीजी कॉलेज
एमकॉम. — रिचा गर्ग पीसी बागला कॉलेज
एमए (अर्थशास्त्र) शाल्वी बाल्यान पीसी बागला कॉलेज
एमएससी (भौतिकी) — शिखर यादव — आरजे महाविद्यालय
बी.एससी. —शिल्पी — श्री शंकर सिंह महाविद्यालय
बी.कॉम. —श्रुति गोयल — जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
एलएलएम — उदितेश कुमारी राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय
एमए (अंग्रेजी) — योगिता सिंह — श्री वार्ष्णेय कॉलेज
बदलेगी यातायात व्यवस्था
प्रदेश की राज्यपाल एवं राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सोमवार को अलीगढ़ दौरे पर रहेंगी। वह आरएमपीयू के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगी। राज्यपाल के आगमन को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरान शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
एसएसपी नीरज जादाैन ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी लगाई जाएगी। राज्यपाल के काफिले के गुजरने के दौरान कुछ मार्गों पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। लोगों से अपील है कि वे यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
ट्रैफिक डायवर्जन सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
यातायात पुलिस के अनुसार सुबह आठ बजे से यमुना एक्सप्रेस-वे के टप्पल चेंजर, गौमत चौराहा, खैर, सोमना मोड़, गोंडा और खेरेश्वर चौराहे से खैर एवं लोधा की ओर आने वाले भारी और व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वीआईपी फ्लीट के आगमन और प्रस्थान के दौरान धनीपुर एयरपोर्ट, बौनेर तिराहा, कमालपुर कट, आगरा चेंजर, मथुरा चेंजर, खेरेश्वर चौराहा और आईटीएम कॉलेज से कार्यक्रम स्थल की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अस्थाई रूप से बंद रहेगी। धनीपुर एयरपोर्ट से राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय तक का मार्ग इस दौरान नो ट्रैफिक जोन घोषित किया गया है।
बैरियर व्यवस्था
धनीपुर एयरपोर्ट प्रवेश द्वार के पहले तिराहे पर, धनीपुर एयरपोर्ट हाईवे कट पर दोनों ओर, बौनेर तिराहा, कमालपुर कट हाईवे पर दोनों ओर, आगरा चेंजर हाईवे कट पर मथुरा चेंजर हाईवे कट पर, खेरेश्वर चौराहा चारों ओर, शेखर सराफ एजुकेशन सिटी गेट के पास, आरएमपीयू मुख्य प्रवेश द्वार, आईटीएम कॉलेज के पास हाईवे पर, तहसील तिराहा खैर, सोमना तिराहा खैर, गौमत चौराहा।