{"_id":"5df3f3738ebc3e87b3688ded","slug":"rain-in-aligarh-aligarh-news-ali22138048","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हुई बारिश से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हुई बारिश से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बारिश के बाद मैरिस रोड पर जलभराव के बीच होकर गुजरते वाहन।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदल गया है। ठंड अचानक बढ़ गई है। आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली का फाल्ट होने से बत्ती गुल रही। शुक्रवार दोपहर बाद तक फाल्ट दुरुस्त किया गया। कुछ स्थानों बिजली की आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हुई थी। तकरीबन 10 हजार घरों में बिजली आपूर्ति नहीं हुई है।
गोंडा रोड पर बिजली का फाल्ट होने से आसपास के इलाकों के 10 हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही है। जिसमें भुजपुरा, नगला आशिक अली, सुपर कालोनी, मदीना कालोनी, कासिमनगर, कलवारी, नूरनगर, लड़िया, सासनीगेट, जयगंज, हाथरस अड्डा इलाके में बिजली सप्लाई लड़खड़ा गई। सासनीगेट, जयगंज और हाथरस अडडा की आपूर्ति सामान्य हो गई है लेकिन बाकी इलाकों में अभी कई जगहों पर बिजली बहाल नहीं हुई है। एटा चुंगी बाईपास रोड पर कुलदीप बिहार में वोल्टेज की समस्या रही है।
शाम को फिर हुई बारिश
शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी हुई है और दोपहर तीन बजे के बाद मूसलाधार बारिश होने लगी। तकरीबन डेढ़ घंटे तक बारिश होने के बाद तज आवाज के साथ बिजली कड़की। बिजली कड़कने के आधा घंटे बाद बारिश थमी। शाम को हवा चलने के बाद ठंड और बढ़ गई। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को भी बादल छाये रहेंगे और थोड़ी बहुत बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन
बारिश के चलते बेस यात्रा का कार्यक्रम स्थगित
मेलोरड स्थित टाइगर फार्म में हेवन ऑफ इवेंट द्वारा आज (शनिवार) आयोजित बेस यात्रा का कार्यक्रम बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए इवेंट मैनेजर निखिल सांवरिया ने बताया कि कार्यक्रम की आगामी तिथि निर्धारत कर जानकारी दे दी जाएगी।