फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Public Manjari program drew crowds

लोक मंजरी कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

Thu, 04 Feb 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ महोत्सव 2016 राजकीय औद्योगिक एवं कृषि  प्रदर्शनी के कृष्णांजलि नाट्यशाला में स्कूली कलाकारों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘लोक मंजरी’ के दूसरे दिन बाल कलाकारों की प्रतिभा को देखने वालों की भीड़ को संभालने में पहली बार पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जॉनी फास्टर व मीनाक्षी नागपाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। दूसरे दिन की स्कूली प्रतियोगिता में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर दमदार नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियां दर्शकों के लिये आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर सांगवान वर्ल्ड स्कूल, चिरंजीलाल कन्या इंटर कालेज, अवर लिटिल ब्लॉसम, टीआर इंटर कालेज, निहार मीरा सीनियर सेकेंड्री स्कूल, गगन पब्लिक स्कूल, डीएस बाल मंदिर, जीडी पब्लिक स्कूल, ब्लैक डेल पब्लिक स्कूल, बीडी पब्लिक स्कूल, महेश्वरी गर्ल्स इंटर कालिज, चम्पा अग्रवाल कन्या इंटर कालिज आदि स्कूली कलाकारों की दमदार प्रस्तुतियां रहीं।
विज्ञापन


संचालन डा. राकेश सक्सैना व पंकज धीरज ने किया। अतिथियों का स्वागत विष्णु कुमार बंटी, सरदार दलजीत सिंह आदि ने किया।
निर्णायक मंडल ने गुरुवार आज होने वाले ग्रांड फिनाले के लिये कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, डीपीएस सिविल लाइन, विश्व भारती, ब्लॉसम, ग्रीन क्रिसेंट, अलीगढ़ मॉर्डन, ब्लू वर्ड, जाकिर हुसैन, हैरिटेज, विजडम, टीकाराम कन्या इंटर, निहार सीनियर सेकेंड्री, डीएस बाल मंदिर, महेश्वरी गर्ल्स, ब्लैक डेल आदि स्कूलों व कालेजों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed