फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Proposal of Sir Syed schools in 25 districts in the state

प्रदेश के 25 जिलों में सर सैयद स्कूल का प्रस्ताव

Thu, 27 Aug 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 27 Aug 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सर सैयद पब्लिक स्कूल की स्थापना का काम लगभग पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में स्कूल स्थापित करने का प्रस्ताव अभी तक आ चुका है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय ने इस कार्य के लिए धनराशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


 एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने यह जानकारी बुधवार को सर सैयद की 200 वीं जयंती की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में दी। उन्होंने कहा कि सर सैयद की मिशन को आगे बढ़ाने के लिए देश भर के विभिन्न धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए एक सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस बैठक में विश्व भर के बुद्धिजीवियों से संपर्क स्थापित कर उर्दू, हिंदी एवं अंग्रेजी में दो सौ पृष्टों की पुस्तक लिखवाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सबसे अच्छी पुस्तक को एक-एक लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा। कुलपति ने कहा कि भारत सरकार के डाक विभाग से संपर्क कर सर सैयद स्मृति डाक टिकट जारी कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। रजिस्ट्रार डॉ. असफर अली खान, प्रो. एआर किदवई, प्रो. शान मुहम्मद, प्रो. इफ्तिखार आलम, प्रो. असगर अब्बास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed