फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   pottery market on Dhanteras

Dhanteras: पहले धरतेरस फिर सहालग, अलीगढ़ में 100 करोड़ के पार होगा बर्तन कारोबार

Tue, 22 Oct 2024 02:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 02:37 PM IST
सार

इस बार 28 अक्तूबर को धनतेरस है। वहीं, दिवाली के बाद सात नवंबर से सहालग शुरू हो रहा है। ऐसे में बर्तन बाजार पर धनवर्षा होने वाली है। इसके लिए बाजार अभी से ही गुलजार हैं।

विज्ञापन
pottery market on Dhanteras
रामघाट रोड स्थित एक बर्तन की दुकान में बर्तन खरीदती महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

धनतेरस और सहालगों को लेकर शहर के बाजार सजकर तैयार हैं। बाजार में नए डिजाइन वाले बर्तन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। कारोबारियों की मानें तो सहालग और दिवाली पर अलीगढ़ में 100 करोड़ का व्यापार होने का अनुमान है।

विज्ञापन


इस बार 28 अक्तूबर को धनतेरस है। वहीं, दिवाली के बाद सात नवंबर से सहालग शुरू हो रहा है। ऐसे में बर्तन बाजार पर धनवर्षा होने वाली है। इसके लिए बाजार अभी से ही गुलजार हैं। बर्तन बाजार में स्टील, तांबा, पीतल समेत हर रेंज के उत्पाद सज गए हैं। किचन को सजाने के लिए गिलास सेट से लेकर मैट फिनिशिंग, हांडी सेट, कटलरी सेट, हॉट टिफिन, टी-सेट और ड्राई फूट सेट लोगों को खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन


पूजा के लिए लोग थाली, श्रीयंत्र, लोटा, लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा, दीया और घंटी भी खरीद रहे हैं। प्लेट की खूबसूरत डिजाइनिंग की गई है। पीतल और तांबे के बर्तनों की भी मांग धनतेरस पर बढ़ रही है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार लोग स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक दिख रहे हैं। इससे स्टील, तांबे व पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोटी मेकर व डिनर सेट महिलाओं की पहली पसंद

कारोबारियों की मानें तो इस बार डिनर सेट में मात का डिनर सेट और रोटी मेकर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। इसमें मार्बल डिनर सेट लोगों को ज्यादा भा रहा है। इसकी कीमत दो हजार से शुरू है। महंगी एलपीजी के कारण इंडक्शन चूल्हा भी लोग खूब खरीद रहे हैं। इसके अलावा उपहार में देने के लिए लोग मिक्सी, प्रेशर कुकर, इंडक्शन चूल्हा, माइक्रोओवन आदि भी खरीद रहे हैं।
रामघाट रोड स्थित एक बर्तन की दुकान में बर्तन खरीदते लोग

धनतेरस और सहालगों को लेकर बर्तन बाजार पूरी तरह से तैयार है। महिलाओं को इस बार रोटी मेकर और डिनर सेट ज्यादा भा रहे हैं। अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। - दीपांशु वार्ष्णेय, बर्तन कारोबारी
बर्तन बाजार ग्राहकों के लिए सजकर तैयार है। एडवांस ऑर्डर भी आ रहे हैं। इस बार त्योहार पर अच्छा कारोबार होगा। लोग उपहार देने के लिए भी पहले से बुकिंग कर रहे हैं।-गौरव, बर्तन कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed