{"_id":"6af22f4d624c0c78c106c1fe","slug":"trains-heading-to-bihar-are-packed-theres-no-room-to-even-set-foot-aligarh-news-c-2-gur1004-1108048-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिहार जा रहीं ट्रेनों में भीड़, पैर रखने की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिहार जा रहीं ट्रेनों में भीड़, पैर रखने की जगह नहीं
Tue, 10 Nov 2026 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 10 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
दिवाली और छठ महापर्व पर अपनों के साथ त्योहार मनाने की चाह में दूसरे राज्यों में काम करने वाले बिहार व पूर्वांचल के प्रवासियों की घर वापसी शुरू हो गई है। दिल्ली से अलीगढ़ होकर बिहार की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरकर स्टेशन पहुंच रही हैं। भीड़ का आलम यह है कि जनरल डिब्बों में यात्रियों को बैठने के लिए तो दूर, ठीक से खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही है। एक्सप्रेस समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनों में यही स्थिति देखने को मिल रही है। जनरल डिब्बों में निर्धारित क्षमता से करीब तीन गुना यात्री सफर कर रहे हैं। यात्री शौचालय के बाहर, गेट के पास, पार्सल कोच और सीटों के नीचे तक बैठने पर मजबूर हैं।
बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जूझ रहे यात्री
लंबी दूरी की ट्रेनों के डिब्बों में अत्यधिक भीड़ के कारण गर्मी और घुटन से यात्रियों का बुरा हाल है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को हो रही है। बैठने की जगह नहीं मिलने से उन्हें लंबी दूरी का सफर बेहद कठिन परिस्थितियों में तय करना पड़ रहा है। वहीं, शौचालयों में गंदगी और बदबू के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। भीड़ इतनी अधिक है कि शौचालय तक पहुंचना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। यात्रियों का कहना है कि दिवाली और छठ के दौरान हर साल बिहार आने वाली ट्रेनों में ऐसी स्थिति बनती है। इसके बावजूद नियमित ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या पर्याप्त नहीं बढ़ाई जाती।
विज्ञापन
- दिवाली व छठ पूजा के लिए दिल्ली-बिहार मार्ग पर त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में कोच भी बढ़ाए गए हैं, ताकि मुसाफिरों को किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे