फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Please solve the problem , or else self-immolation

समस्या का समाधान करो, वरना आत्मदाह

Thu, 04 Feb 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Please solve the problem , or else self-immolation
आईटीआई के फेल छात्र-छात्राओं ने विद्यार्थी समस्या निवारण मंच के बैनर तले सांसद कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। वहां कई छात्र-छात्राओं ने तो यह घोषणा भी कर दी कि यदि उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वह आत्मदाह कर लेंगे। सांसद ने इनसे फोन पर बात कर कहा कि वह जल्दी ही इस सिलसिले में केंद्रीय कौशल विकास मंत्री से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


विद्यार्थी समस्या निवारण मंच के तत्वावधान में आईटीआई के छात्र-छात्राएं मंच के अध्यक्ष सौरभ चौधरी की अगुवाई में सांसद सतीश गौतम के विद्यानगर स्थित कार्यालय पहुंच गए और वहां धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दो सालों से आईटीआई में सेमेस्टर परीक्षा कर दी गई है। इसके पूरे कार्यभार को लखनऊ की बजाय दिल्ली स्थित डीजीटी मुख्यालय स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


 इनका आरोप था कि अवैध वसूली के लालच में उन्हें फेल कर दिया गया, जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो गया है। कई छात्र-छात्राओं ने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सांसद सतीश गौतम ने दिल्ली से फोन पर इन आंदोलित छात्रों को समझाया कि वह कौशल विकास मंत्री से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा आकांशा की सांसद प्रतिनिधि ने सांसद से फोन पर बात भी कराई तो छात्र ने अपनी समस्या उनके बताई। मंच के अध्यक्ष सौरभ चौधरी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं डीजीटी मुख्यालय पर जाकर प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कुलदीप सारस्वत, संजू बजाज, विनोद राजपूत, कौशल शर्मा, राहुल शर्मा, मनु शर्मा, रेखा कुमारी, अंजू आदि थे।
कुमारी, पूनम, सुमन, मोहित, गब्बर, राजेश, आर्यन मल्होत्रा, योगेश वार्ष्णेय, गौरव आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed