फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   parent's facing problem due to school bus late.

बस ने बच्चों व अभिभावकों का कर दिया बेबस

Fri, 05 Jul 2019 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
parent's facing problem due to school bus late.
स्कूल से छुट्टी के बाद रामघाट रोड़ पर तेज धूप उमस से परेशान बच्चे पानी पीकर प्यास बुझाते। - फोटो : CITY OFFICE
बच्चों को घर से लेने स्कूली बस के न आने पर अभिभावकों ने संत फिदेलिस स्कूल में जमकर हंगामा काटा। बस के अभाव में बच्चे व उनके अभिभावक बेबस नजर आए। पहले दिन बस की व्यवस्था की चरमरा गई। निजी वाहन से अभिभावकों के साथ बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल खुलने से लेकर छुट्टी होने के बाद तक बच्चे व अभिभावक परेशान रहे।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों के बाद पहली बार गुुरुवार को संत फिदेलिस स्कूल खुला। लिहाजा, निर्धारित समय पर बच्चे तैयार होकर बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं आई। इसके बाद अपने अभिभावक के साथ बच्चे निजी वाहन से स्कूल पहुंचे। इस दौरान संत फिदेलिस स्कूल के सीनियर व जूनियर विंग में अभिभावकों ने बस को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्कूल के लोगों के समझाने पर वह शांत हुए। निजी वाहनों के चलते सुबह व दोपहर रामघाट रोड पर जाम की स्थिति बन गई। काफी देर बाद आवागमन सामान्य हो सका। उधर, स्कूल प्रशासन का कहना है कि ट्रैवल एजेंसी से कोई लेना-देना नहीं है। अभिभावक इस बात पर जोर दे रहे थे कि इस मामले में स्कूल प्रशासन हस्तक्षेप करे। यह भी माना जा रहा है कि संशोधित मोटरयान अधिनियम से ट्रैवल एजेंसी की व्यवस्था बिगड़ गई है। दरअसल, स्कूल में लगने वाली बस 32 सीटर हो, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस लगे हों। इसके अलावा बच्चों की देखभाल के लिए एक महिला भी बस में ड्यूटी होनी चाहिए। जब तक ट्रैवल एजेंसी की व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटती, तब तक बच्चे व अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

स्कूली बस में थे दोगुने बच्चे
खिरनी गेट इलाके से आने वाली बसों की संख्या में कमी रही। पहले चार बसें आती थीं, वह भी 54 सीटर की। मगर, दो बसें आईं, वह भी 32 सीटर की। इसलिए, इन बसों में जितने बच्चे सीट पर बैठे थे, उतने ही बच्चे खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed