फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Paddy purchase will start from 1st October

एक अक्तूबर से शुरू होगी धान खरीद

Wed, 23 Sep 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase will start from 1st October
इस बार धान खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। सरकार ने किसानों का हित देखते हुए धान के समर्थन मूल्य में 53 रुपये की बढ़ोतरी की है। धान 1,868 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बिकेगा।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए कमिश्नर जीएस प्रियदर्शी ने मंडल भर के किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज को सरकारी क्रय केंद्र पर लाएं, उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धान खरीद में बिचौलियों की भूमिका को शून्य करते हुए धान सीधे किसानों से ही क्रय किया जाएगा। मौजूदा विपणन वर्ष में चार एजेंसियों को धान खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। मंडल भर में ये चार एजेंसियां 59 सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों से धान खरीदेंगी। शासन द्वारा एजेंसी और क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। धान खरीद करने के लिए क्रय एजेंसियों द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं। मंडलायुक्त ने किसानों से आग्रह किया कि जिस प्रकार से उन्होंने अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्र पर विक्रय कर मंडल अलीगढ़ को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाया था, उसी जोश के साथ वे अपना धान भी सरकारी क्रय केंद्रों पर लाएं।
विज्ञापन

किसानों को उनकी उपज का मूल्य उनके खातों में पहुंचे, इसके लिए आवश्यक है कि किसान अपना पंजीकरण करा लें। पंजीकरण किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, किसान पहले से पंजीकरण कराकर अपने धान की बिक्री शीघ्र एवं सुगमतापूर्वक होना सुनिश्चित करा लें। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइल नंबर डाले जिस पर प्राप्त ओटीपी को भरकर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण व्यवस्था को भू लेख पोर्टल से जोड़ा गया है। पंजीकरण प्रक्रिया की जांच एवं सत्यापन का कार्य तहसील से किया जाएगा, इसके लिए सभी जिलाधिकारियों के माध्यम से एसडीएम को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed