फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Not getting seat in trains

Aligarh News: रक्षाबंधन पर घर जाना हुआ मुश्किल, नहीं मिल रही ट्रेनों में सीट, प्रतीक्षा सूची 100-150 के पार

Fri, 18 Aug 2023 02:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 02:32 AM IST
सार

वैशाली एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। तत्काल में भी टिकट बुक नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Not getting seat in trains
ट्रेन फुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रक्षाबंधन इस बार 30 व 31 अगस्त को मनाया जाएगा। लंबी दूरी पर रहने वाले भाई-बहनों को आने-जाने में बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रही है। रिजर्वेशन को लेकर मारा-मारी के हालात हैं। अधिकांश ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) 100-150 के पार तक जा चुकी है। इसको लेकर यात्री दूसरे वाहनों की तलाश में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


वैशाली एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। तत्काल में भी टिकट बुक नहीं मिल रहा है। रक्षाबंधन की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त या विशेष ट्रेन का संचालन करने की घोषणा नहीं की है। सीएमआई संजय शुक्ला के अनुसार ट्रेनों में त्योहार को लेकर भीड़ है। काफी मुश्किल से कंफर्म टिकट मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे में भाई-बहनों को अब रोडवेज बसों और निजी वाहनों के लिए टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसियों का सहारा भी लेना पड़ रहा है। जिसका एजेंसी संचालक फायदा उठा रहे हैं। अभी तक शासन स्तर से गत वर्षों की तरह इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा कराने की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन दिल्ली-कानपुर मार्ग पर अतिरिक्त बसें चलवाने के साथ ही स्थानीय मार्गों पर अतिरिक्त बसें संचालित कराने की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed