{"_id":"6b0bb38365c1c1aaa80b4923","slug":"aligarh-census-duty-absent-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: जनगणना ड्यूटी से गायब, किसी ने काम से किया इन्कार तो कई ने नहीं उठाई कॉल, 12 कार्मिकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: जनगणना ड्यूटी से गायब, किसी ने काम से किया इन्कार तो कई ने नहीं उठाई कॉल, 12 कार्मिकों पर एफआईआर
Sun, 29 Nov 2026 10:39 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 29 Nov 2026 10:39 AM IST
सार
इन दिनों जनगणना का काम चल रहा है। कुछ कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। ऐसे ही 12 कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अन्य कर्मियों को चेतावनी दी गई है कि जनगणना में ड्यूटी को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जनगणना 2027
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतना अलीगढ़ नगर निगम के 12 कर्मचारियों और सहायक अध्यापकों को भारी पड़ गया। ड्यूटी आवंटित होने और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बावजूद कार्यक्षेत्र में नहीं पहुंचने वाले कार्मिकों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के मुताबिक, जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य एक दिसंबर 2026 से शुरू होना निर्धारित है। इसके लिए नगर निगम के जनगणना जोन-1 में तैनात प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। निर्देश थे कि निर्धारित तिथि पर सभी कर्मचारी अपने आवंटित क्षेत्रों में पहुंचकर जिम्मेदारी संभालें, लेकिन कार्मिकों ने ड्यूटी के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
कुछ ने निगम कार्यालय से ड्यूटी तक प्राप्त नहीं की, जबकि कुछ ड्यूटी लेने के बाद भी कार्यक्षेत्र में नहीं पहुंचे।नगर निगम ने कर्मचारियों से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कुछ ने काम करने से साफ इन्कार कर दिया तो कई ने कॉल नहीं उठाई। सुपरवाइजरों की लिखित शिकायतों के बाद निगम ने यह कार्रवाई की। नगर आयुक्त ने अन्य सभी जनगणना कर्मियों को चेतावनी दी है कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
इन कार्मिकों पर गिरी गाज
नरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह, मनीष, हेमंत कुमार, सुमन शर्मा, मुकेश, विनोद कुमार, गिरीश कुमार, आरती शर्मा, अतुल दिवाकर, शैलकांता और आभा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
