फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Monkey stuck in bike wheel

Aligarh: बाइक के पहिये में फंसा बंदर, बंदर हुए इकट्ठा, बंदर के निकलने पर दुकानदारों ने ली राहत की सांस

Fri, 06 Sep 2024 05:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2024 05:00 PM IST
सार

बंदरों का झुंड लड़ते हुए बाइक के पास पहुंच गया, जिसमें से एक बंदर अगले पहिये में फंस गया। बंदर की चीख सुनकर और बंदर भी आ गए। दुकानदारों ने फंसे बंदर को बाहर निकालने का प्रयास किया तो बंदर घुड़की देने लगे।

विज्ञापन
Monkey stuck in bike wheel
मुख्य बाजार में खड़ी बाइक में फंसा बंदर - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

गभाना के मुख्य बाजार में एक बाइक के पहिये में एक बंदर फंस गया। जिसे देखकर वहां बहुत सारे बंदर इकट्ठा हो गए। बड़ी मुश्किल से दुकानदारों ने बंदर को पहिये में से निकाला, तब कहीं जाकर वहां से बंदर इधर-उधर हुए।

विज्ञापन


गभाना कस्बे में बंदरों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।  गली-मोहल्लों के अलावा मुख्य मार्गो पर बंदर झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। जिससे लोगों का निकलना भी दुर्भर हो गया है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर देते हैं। 6 सितंबर की सुबह कस्बे के मुख्य बाजार पर बाइक खड़ी हुई थी। इसी बीच बंदरों का झुंड लड़ते हुए बाइक के पास पहुंच गया, जिसमें से एक बंदर अगले पहिये में फंस गया। 
विज्ञापन


बंदर की चीख सुनकर और बंदर भी आ गए। दुकानदारों ने फंसे बंदर को बाहर निकालने का प्रयास किया तो बंदर घुड़की देने लगे। वहां पर दुकानदार, राहगीर एकत्रित हो गई। लोगों ने कड़ी मश्क्त के बाद बंदर को बाहर निकाला। तब कहीं जाकर वहां से बंदर भागे और सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed