फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MNREGA works will be monitored through WhatsApp

व्हाट्सएप से होगी मनरेगा के कार्यों की निगरानी

Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
MNREGA works will be monitored through WhatsApp
मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता के लिए व्हाट्स ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें ग्राम प्रधान, सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाएगा। इस ग्रुप में 20 से अधिक मजदूरों वाले कार्यस्थल का मस्टरोल भी साझा किया जाएगा ताकि कार्यों की निगरानी हो सके।
विज्ञापन

जिले में 2.50 लाख मनरेगा मजदूर पंजीकृत हैं। मनरेगा के कार्यों में समय-समय पर गड़बड़ी और घोटाले के आरोप लगते रहते हैं। इसी के चलते कार्यों में पारदर्शिता व निगरानी के उद्देश्य से व्हाट्स ग्रुप बनाया जाएगा। यह ग्रुप ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक व रोजगार सेवक के स्तर से बनाया जाएगा, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और विपक्षी को जोड़ा जाएगा। इनके अलावा, विधायक, एमएलसी व सांसद के मोबाइल नंबरों को भी जोड़ा जाएगा। ग्रुप में मजदूरों की फोटो व 20 से अधिक मजदूरों वाले कार्यस्थल के मस्टरोल भी साझा किए जाएंगे। मनरेगा उपायुक्त भालचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शासन स्तर से मनरेगा कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए व्हाट्स एप ग्रुप बनाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed