फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Missing e-rickshaw driver's body found

लापता टिर्री चालक का शव मिला, परिवार में कोहराम

Mon, 27 Jun 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Missing e-rickshaw driver's body found
मडराक कस्बे से आठ दिन से लापता टिर्री चालक का शव रविवार तड़के सासनी गेट क्षेत्र में आगरा रोड पर एक पोखर में मिला। इस खबर पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। पुलिस अभी हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या के सवाल पर कुछ भी कहने से बच रही है। बता दें कि इस मामले में परिजन एसएसपी के साथ-साथ मेयर मो. फुरकान से भी मिले थे।
विज्ञापन

कस्बा मडराक के 60 वर्षीय नसरुद्दीन उर्फ नसरुआ टिर्री चलाते थे। आठ दिन पूर्व वह घर से टिर्री लेकर निकले थे मगर वह नहीं लौटे। काफी तलाश के बाद सुराग नहीं लगा तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार को परिजन एसएसपी कार्यालय गए और अधिकारियों से नसरुद्दीन की तलाश कराने का अनुरोध किया। साथ ही, मेयर मो.फुरकान से भी मिले। इसी बीच रविवार तड़के टहलने निकले लोगों ने आगरा रोड पर सिंघल धर्मकांटे के पास एक पोखर में शव पड़ा देखा। इस खबर पर इलाका पुलिस पहुंच गई। दोपहर में नसरुद्दीन का बेटा अली शेर आदि परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान अपने पिता के शव के रूप में कर ली। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर सासनी गेट के अनुसार मामले में अभी जांच की जा रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उजागर होंगे। उसके बाद ही तस्वीर साफ होगी कि यह हत्या, दुर्घटना या आत्महत्या है।
विज्ञापन

अलग-अलग जगह मिले दो शव
अलीगढ़। रोरावर खेत्र में रविवार सुबह एक शव पड़ा मिला। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया है। अभी पहचान नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, युवा कद काठी के शव पर गुलाबी शर्ट व बनियान है। इधर, बन्नादेवी में 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। उसे भी पुलिस ने पहचान न हो पाने पर पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया है। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed