फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Kayamganj's youth became a victim of poisoning

कायमगंज का युवक बना जहरखुरानी का शिकार

Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kayamganj's youth became a victim of poisoning
दिल्ली से मजदूरी कर कायमगंज लौट रहा युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। कायमगंज के गांव जोरा का गौरव कुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। रविवार रात वह गांव जा रहा था। रोडवेज बस में उसे जहरखुरानों ने कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया और जेब से सात हजार रुपये, एक मोबाइल, कपड़ों का बैग ले गए। बेहोशी की हालत में बस चालक ने उसे सारसौल चौराहे पर उतार दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां होश आने पर उसने पूरा वाकया बताया। इस दौरान अपने परिवार को खबर दी। इधर, दिल्ली बदरपुर का सोनू रिश्तेदारी में अलीगढ़ आ रहा था। उससे भी जहरखुरान पांच हजार रुपये लूट ले लिए। उसे बेहोशी की हालत में बस स्टाफ ने मसूदाबाद पर छोड़ा, जहां से उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed