फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   kasimpur stalled power generation in the power house

कासिमपुर पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप

Fri, 03 Jun 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
kasimpur stalled power generation in the power house
बिजली उत्‍पादन ठप - फोटो : अमर उजाला
कासिमपुर पावर हाउस की यूनिट नंबर 8 सुबह अचानक ठप हो गई, जबकि यूनिट नंबर-7 और 9 पहले से बंद चल रही थीं। इस कारण बिजली उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया। हालांकि देर रात लखनऊ से परमिशन लेकर यूनिट नंबर 7 को चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को करीब सुबह 9.05 बजे अलीगढ़-बौनेर लाइन पर ट्रिंपिंग होने के कारण वॉल्टेज लॉ हो गए। 220 वॉल्टेज के स्थान पर 147 वॉल्टेज आने के कारण यूनिट को बंद कर दिया गया। जबकि यूनिट 7 और 9 पहने से ही बंद चल रही थीं। इस कारण करीब 13 घंटे बिजली की उत्पादन ठप रहा। हरदुआगंज तापीय परियोजना के महाप्रबंधक आरके वारी ने बताया कि लखनऊ से परमिशन मिलने के बाद 7 नंबर यूनिट को चालू कर दिया गया है। इससे बिजली व्यवस्था सुचारू हो सके। गौरतलब हो कि तापीय विद्युत परियोजना में तीन यूनिटों में बिजली उत्पादन होता है। इनमें से यूनिट आठ में 250, यूनिट नौ में 150 तथा यूनिट सात में 50 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है। यानी कुल मिलाकर 450 यूनिट बिजली उत्पादन होता है जो कई शहरों में बिजली सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed