फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Jaundice symptoms found in a girl child, health of seven children improved

चूरन समझ चाटा सल्फास: एक बच्ची में मिले पीलिया के लक्षण, सात बच्चों के स्वास्थ्य में लगातार हो रहा सुधार

Tue, 05 Aug 2025 02:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 02:49 PM IST
सार

नेहा और काव्या के पिता प्रशांत ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बच्चों ने बोलना और हंसना शुरू कर दिया है। स्पेशल वार्ड में भर्ती बच्चों के खून, धड़कन की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन
Jaundice symptoms found in a girl child, health of seven children improved
नरौना आकापुर आंगनबाड़ी केंद्र - फोटो : संवाद

विस्तार

चूरन समझकर सल्फास चाटने वाले आठ बच्चों में से एक बच्ची में पीलिया के लक्षण मिले हैं। बाकी बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बच्चों ने बोलना-हंसना शुरू कर दिया है। चार-पांच दिन और बच्चे जेएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की निगरानी रहेंगे।

विज्ञापन


अतरौली तहसील के गांव नरौना आकापुर के कंपोजिट स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर एक अगस्त को आठ बच्चों ने सल्फास को चूरन समझकर चाट लिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मेडिकल कॉलेज में मुस्कान (3) पुत्री वीरेश, निखिल (4) पुत्र डोरीलाल, राधिका (4) और रोशनी (3) पुत्री सोनू, नेहा (5) और काव्या (4) पुत्री प्रशांत, सुमन (5) और यश कुमार (3) पुत्र प्रेमशंकर का उपचार चल रहा है। इनमें मुस्कान में पीलिया के लक्षण मिले हैं। सुमन व यश कुमार के पिता प्रेमशंकर ने बताया कि बच्चों ने बिस्किट खाना और पानी पीना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नेहा और काव्या के पिता प्रशांत ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बच्चों ने बोलना और हंसना शुरू कर दिया है। स्पेशल वार्ड में भर्ती बच्चों के खून, धड़कन की जांच की जा चुकी है। बच्चों के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर जब बच्चों की हालत से संतुष्ट हो जाएंगे, तभी डिस्चार्ज करेंगे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, बच्चों का उपचार हो रहा है। उनके स्वास्थ्य पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed