{"_id":"6a2f1693d5853dee3c010f95","slug":"it-is-difficult-to-get-home-from-the-railway-station-at-night-aligarh-news-c-2-gur1004-997442-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रेलवे स्टेशन से रात में घर पहुंचना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रेलवे स्टेशन से रात में घर पहुंचना मुश्किल
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन से रात में घर पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। दिन के मुकाबले रात में वाहनों की संख्या बहुत कम रहती है। कई बार तो यात्रियों को स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ती है।
आरएफ रोड के रहने वाले राहुल उपाध्याय ने बताया है कि रात में स्टेशन के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या काफी कम हो जाती है। इससे शहर के दूरदराज इलाकों में जाने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। मुश्किल से अगर कोई वाहन मिल जाए तो वह मनमाना किराया लेता है। राॅयल होम्स में रहने वाले सुमित प्रताप सिंह का कहना है कि दिन में वाहनों की कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन रात में स्टेशन काफी परेशानी होती है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासनिक अफसरों से पत्र व्यवहार किया जाएगा।
इन मार्गों के लिए नहीं मिलते वाहन
स्टेशन से क्वार्सी, तालानगरी, हरदुआगंज और धौर्रा पुलिया जैसे मार्गों पर रात में वाहन नहीं मिलते। हाथरस अड्डा, खिरनीगेट, सासनीगेट और मथुरा सड़क पर भी यही स्थिति है। एटा चुंगी, क्वार्सी बाईपास, धनीपुर और बौनेर मोड़, खैर रोड, सारसौल फल मंडी, बरौला बाईपास, एएमयू कैंपस, जमालपुर और अनूपशहर सड़क पुरानी चुंगी पर भी वाहन नहीं मिलते।