{"_id":"68b2a39274f6d7171f0dc242","slug":"headmaster-molested-a-class-7-student-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा सात की छात्रा से छेड़खानी: प्रधानाध्यापक प्राइवेट अंगों को छूता, फेल करने की देता धमकी, लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा सात की छात्रा से छेड़खानी: प्रधानाध्यापक प्राइवेट अंगों को छूता, फेल करने की देता धमकी, लिया हिरासत में
Sat, 30 Aug 2025 12:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:39 PM IST
सार
11 वर्षीय बेटी स्कूल से घर आई तो उदास थी। मां ने प्यार से पूछा तो उसने बताया कि प्रधानाध्यापक छेड़खानी करता है, प्राइवेट अंगों को छूता है। विरोध करने पर उसे फेल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जवां थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राथमिक जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक पर कक्षा सात की एक छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। छात्रा की मां ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद 29 अगस्त को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया है। उधर, बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक शकील अहमद को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है। छात्रा की मां ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी स्कूल से घर आई तो उदास थी। मैंने प्यार से पूछा तो उसने बताया कि क्या बात है, उसने बताया कि प्रधानाध्यापक छेड़खानी करता है, प्राइवेट अंगों को छूता है। विरोध करने पर उसे फेल करने की धमकी देता है। छात्रा की मां एसएसपी से मिली और उन्हें पूरी बात बताई।
विज्ञापन
पीड़िता की मां का कहना है कि प्रधानाचार्य दूसरे समुदाय का है और उनकी बेटी से निकाह करने की बात कहता है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद थाना जवां में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधानाध्यापक शकील अहमद का कहना है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप गलत है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन