फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Toppers of Word Meaning Open Writing Competition honored

हाथरस : वर्ड मीनिंग ओपन राइटिंग कंपटीशन के टॉपरों का हुआ सम्मान

Thu, 28 Jul 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Toppers of Word Meaning Open Writing Competition honored
हाथरस : मुरसान के एसपीएस स्कूल में वर्ड मीनिंग ओपन राइटिंग कंपटीशन के टॉपरों को साइकिल देकर सम्मा - फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा के एसपीएस रेजिडेंशियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य चौधरी ऋषिपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, कप्तान सिंह, प्रीति चौधरी, बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर, पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा, राजा गरुणध्वज सिंह, देशराज सिंह और हेम सिंह थे।
विद्यालय द्वारा पूर्व में आयोजित वर्ड मीनिंग ओपन राइटिंग कंपटीशन के चारों टॉपर, जिनमें एसपीएस स्कूल की कक्षा पांचवीं की छात्रा खुशी, जय पब्लिक स्कूल की कक्षा छह की छात्रा तनु, एसकेएस ग्लोबल स्कूल की कक्षा सात के छात्र गौरव गर्ग, एसपीएस की कक्षा चार की छात्रा ख्याति भारद्वाज ने अपने ग्रुप को टॉप किया है। इन प्रतिभागियों को एसपीएस स्कूल के संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह, स्कूल के डायरेक्टर सीवी सिंह ने एक-एक साइकिल देकर सम्मानित किया। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, सेवानिवृत्त सैनिकों, पुलिसकर्मियों व अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी चंद्रवीर सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष हंबीर सिंह, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष आदित्य भारद्वाज, रविंद्र सिंह चौबे भैया, हरभजन सिंह, सुभाष प्रधान पटा, धीरेंद्र प्रधान सुरतिया, सतीश प्रधान अमरपुर, शिवकुमार प्रधान, चंद्रभान सिंह प्रधान आदि लोग थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed