फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras Gangrape Case Latest News: victim dies in a critical situation in Safdarjung hospital

एक और निर्भया की मौत: दुष्कर्म के बाद की गईं थीं दरिंदगी की सारी हदें पार, जीभ काटी, गर्दन तोड़ी...

Tue, 29 Sep 2020 12:44 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 29 Sep 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
Hathras Gangrape Case Latest News: victim dies in a critical situation in Safdarjung hospital
- फोटो : AMAR UJALA

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हैवानों की दरिंदगी का शिकार हुई 22 वर्षीय युवती ने 15 दिनों तक जिंदगी और मौत से जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार दिल्ली में दम तोड़ दिया। अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवती को हालत गंभीर होने के बाद सोमवार को ही दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।

विज्ञापन


युवती की मौत की खबर से पूरे हाथरस जिले में मातम की लहर दौड़ पड़ी है। पुलिस प्रशासन, अस्पताल और डॉक्टरों की टीम और परिवार के हर संभव सहयोग के बाद भी युवती उन जख्मों से नहीं जीत पाई, जो क्रूरता के साथ चार दरिंदों ने मिलकर उसे दिए थे। बीते 14 सितंबर को न केवल चार दरिंदों ने मिलकर चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था, बल्कि उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी।
विज्ञापन


चारों ने मिलकर काट दी थी युवती की जीभ
चारों आरोपियों ने युवती के साथ जो किया उसके बारे में जब-जब चर्चा होती है, लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। पहले तो चारों ने पीड़िता के हाथ-पैर बांधकर जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, उसके बाद जब युवती ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपियों ने युवती के साथ ऐसी क्रूरता की थी कि उसकी जीभ कट गई। हालत यह थी कि 19 सितंबर को विवेचक जब उसके बयान दर्ज करने पहुंचे तो वह इस कदर दहशत और बेहोशी की हालत में थी कि अपने साथ हुई घटना की दास्तां तक बयां नहीं कर सकी।

22 सितंबर को विवेचक ने दोबारा जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर बयान दर्ज किए। तब वह अपने साथ हुई दरिंदगी को बमुश्किल बयां कर सकी। इस तथ्य को खुद विवेचक/सीओ ने अपने उच्चाधिकारियों को भेजी दो पेज की रिपोर्ट में उजागर किया है।

आरोपियों ने तोड़ दी थी युवती की गर्दन
मेडिकल रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि 14 सितंबर की घटना के बाद जब युवती को जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया था, तब उसकी जीभ तो कटी ही थी साथ में गर्दन भी टूटी हुई थी। युवती इशारों-इशारों में ही खुद पर हुए हमले और दरिंदगी की बातें ही बता सकी। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में रामू और लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया और शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed