फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Demand from DM to install statue of Karpoori Thakur

हाथरस : डीएम से की कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा लगवाने की मांग

Tue, 02 Aug 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Demand from DM to install statue of Karpoori Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के विकास खंड कार्यालय और सादाबाद रोड के बीच में तिकोना पार्क में प्रतिमा लगवाने के लिए मंगलवार को सविता समाज के लोग जिलाधिकारी रमेश रंजन से मिले।
समाज के लोगों का कहना है कि नगर पंचायत मुरसान द्वारा तिकोना पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी, लेकिन जिला पंचायत सदस्य व अन्य ने इस पार्क में राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग की है। सविता समाज के लोगों का कहना है कि कस्बा मुरसान में पहले से ही राजा महेंद्र प्रताप सिंह के तीन पार्क बने हुए हैं। पहला पार्क रामलीला मैदान, दूसरा व्यवसायिक कांप्लेक्स के पास व तीसरा ब्लॉक मुरसान के पास है।
विज्ञापन

सविता समाज के लोगों का कहना है कि इस तिकोने पार्क का सौंदर्यीकरण कराने के लिए शासन से अनुमति ली गई है। इसके लिए शासन से पैसा भी मंजूर हुआ है। बता दें कि सोमवार को क्षेत्र के सेकड़ों लोगों ने डीएम के पास जाकर कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा की जगह राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा लगाने की मांग की थी। इनकी मांग को देखते हुए एसडीएम ने मौके पर आकर नगर पंचायत कर्मियों को बुलाकर बिना अनुमति के लगी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को तिकोने पार्क से हटवा दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed