{"_id":"5fd58012bc02b20b142e3ede","slug":"hathras-case-family-of-eye-witness-chhotu-said-we-will-not-send-him-for-polygraphy-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांडः चश्मदीद के परिजन फिर बोले, हम नहीं भेजेंगे छोटू को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांडः चश्मदीद के परिजन फिर बोले, हम नहीं भेजेंगे छोटू को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए
Sun, 13 Dec 2020 08:14 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 13 Dec 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
हाथरस केस
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के गांव में पिछले कई दिन से सीबीआई नहीं जा रही। खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू के परिजनों ने फिर दोहराया है कि वह छोटू को पॉलीग्राफी और नार्को टेस्ट के लिए नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सीबीआई आरोपियों का पॉलीग्राफी व अन्य टेस्ट करा चुकी है। वहीं गांव के ही एक युवक छोटू ने खुद को घटना का चश्मदीद बताया था। बिटिया के साथ वारदात उसी के खेत पर हुई थी। छोटू से कई बार सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। अब छोटू अपने भाई के पास जयपुर में काम पर लौट गया है।
विज्ञापन
छोटू के परिजनों ने बताया कि इस घटना के चलते उनका पूरा काम-धंधा प्रभावित हो गया है। ऐसे में छोटू फिर अपने भाई सोम सिंह के पास जयपुर काम पर चला गया है। छोटू की मां ने बताया कि पिछले दिनों उनके पास दो लोग आए थे और उन्होंने खुद को सीबीआई वाला बताया था।
विज्ञापन
इन लोगों ने कहा था कि छोटू का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा और वह उसे भेज दें। उसकी टिकट भी बुक करा दी है। उन्होंने स्पष्ट कह दिया कि छोटू को इस टेस्ट के लिए नहीं भेजेंगे। उसके परिजनों ने फिर दोहराया कि इस घटना से जुड़े पीड़ित पक्ष व अन्य लोगों का टेस्ट कराया जाए। इधर, बिटिया के घर पर सीआरपीएफ की तैनाती रोजाना की भांति रही।