{"_id":"66545e7ad135f7d3da04cffb","slug":"fire-breaks-out-in-generator-of-punjab-national-bank-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पंजाब नेशनल बैंक के जनरेटर में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पंजाब नेशनल बैंक के जनरेटर में लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी
Mon, 27 May 2024 03:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 27 May 2024 03:51 PM IST
सार
गभाना कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर जनरेटर लगा हुआ है। दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब जनरेटर में तेज गर्मी के कारण आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
गभाना की पीएनबी शाखा के जनरेटर में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
तेज गर्मी में बाइक, बस, एसी में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अलीगढ़ में गभाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के जनरेटर में 27 मई को भीषण गर्मी के चलते आग लग गई। बैंक कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जनरेटर धू-धू कर जलने लगा। दमकल ने पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गभाना कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर जनरेटर लगा हुआ है। दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब जनरेटर में तेज गर्मी के कारण आग लग गई। आग लगते ही आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बैंक कर्मियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को बुझाया।
विज्ञापन