फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   fight at railway station with drunked man.

रेलवे स्टेशन पर शराबियों के बीच पथराव, अफरातफरी

Fri, 05 Jul 2019 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
fight at railway station with drunked man.
रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर गुरुवार की सुबह दो शराबियों के बीच पथराव हो गया। इससे यात्री खौफ में आ गए और पत्थरों से बचने के लिए इधर से उधर भागने को मजबूर हो गए। इसी बीच जीआरपी को किसी ने मामले की सूचना दे दी। हालांकि सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने से पहले ही उपद्रवी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

वाकया सुबह करीब दस बजे का है। जंक्शन पर बिहार जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे दो बिहारी मजदूरों के बीच हंगामा हो गया। दोनों शराब के नशे में धुत थे। उनके परिजनों बीच बचाव का प्रयास किया। मगर, वह नहीं माने। दोनों शराब के नशे में पटरी पर कू द गए। कूदते ही उन्होंने पटरी के किनारे पड़े गिट्टियों और पत्थरों को एक दूसरे पर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ पत्थर प्लेटफार्म दो पर बैठे यात्रियों की ओर आए तो अफरातफरी मच गई। यात्री जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि थोड़ी देर बाद दोनों शांत हो गए। इधर, सूचना पर जीआरपी के पहुंचने से पहले ही वहां से यात्रियों में शामिल होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed