फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Farmer, in debt due to illness, shot himself, died

Aligarh News: बीमारी से कर्ज में डूबे किसान ने खुद को गोली मारी, मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 13 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer, in debt due to illness, shot himself, died
रामभरोसे का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
पालीमुकीमपुर के गांव हरनोट भोजपुर में बुधवार रात बीमारी के कारण कर्ज में डूबे एक किसान ने खुद की कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन




गांव हरनोट भोजपुर निवासी रामभरोसे (50) पुत्र चरन सिंह किसान थे। एक साल पहले पेड़ से लकड़ी काटते समय नीचे गिरने से घायल हो गए थे। कूल्हे की चोट लगने के कारण वह ठीक से चल-फिर नहीं पाते थे।
विज्ञापन



उनका बड़ा बेटा बृजेश गांव में रहकर खेती और पिता की सेवा करता था। छोटा बेटा रिंकू अपनी पत्नी-बच्चों के साथ मेरठ में रहता है। रामभरोसे का इलाज एक साल से चल रहा था। इलाज के चलते उन पर काफी कर्ज हो गया था। इसके बावजूद उनकी चोट सही नहीं हो रही थी, जिससे वह तनाव में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह कसाना ने बताया कि इसके चलते वह आत्महत्या करने की बात करते थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे रामभरोसे का बेटा बृजेश खेत पर बाजरा की बाली एकत्र कर रहा था। तभी रामभरोसे घर के बाहर निकले और तमंचे को अपनी कनपटी से लगाकर गोली मार ली।



गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी भागकर मौके पर पहुंचे तो रामभरोसे का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही तमंचा और खोखा पड़ा था। इंस्पेक्टर ने बताया यह आत्महत्या का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed