{"_id":"6432fa6c2ef2f25deb0fdbd8","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-under-tractor-wheel-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: स्टेयरिंग की जगह गियर पर पड़ा हाथ, पहिए के नीचे आया किसान, दबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: स्टेयरिंग की जगह गियर पर पड़ा हाथ, पहिए के नीचे आया किसान, दबने से हुई मौत
Sun, 09 Apr 2023 11:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:18 PM IST
सार
लघुशंका करने के लिए किसान ट्रैक्टर को स्टार्ट छोड़कर नीचे उतर गया। लघुशंका करने के बाद ट्रैक्टर की चालक सीट पर बैठने के लिए उन्होंने स्टेयरिंग की ओर हाथ बढ़ाया, लेकिन स्टेयरिंग के बजाय उनका हाथ गियर के हैंडल पर पड़ गया। इससे गियर दब गया और ट्रैक्टर आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
मृतक किसान संजय कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रविवार देर शाम एक किसान अपने ही ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ शहर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गंगीरी के गांव राजगहीला निवासी 26 वर्षीय किसान संजय कुमार पुत्र लाल सिंह हसनपुर गांव से अपने ट्रैक्टर के साथ राजगहीला लौट रहे थे। रास्ते में लघुशंका करने के लिए वह ट्रैक्टर को स्टार्ट छोड़कर नीचे उतर गए। लघुशंका करने के बाद ट्रैक्टर की चालक सीट पर बैठने के लिए उन्होंने स्टेयरिंग की ओर हाथ बढ़ाया, लेकिन स्टेयरिंग के बजाय उनका हाथ गियर के हैंडल पर पड़ गया।
विज्ञापन
इससे गियर दब गया और ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। इससे संजय कुमार ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर पाकर परिवार वाले भागते हुए मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए लेकर अलीगढ़ के लिए चल पड़े लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। वहीं थाना पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन