फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment removed from agra road

अमर उजालाः जानलेवा जाम से मुक्ति के लिए आगरा रोड पर गरजा महाबली

Thu, 10 Dec 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from agra road
शीशियापाड़ा में अतिक्रमण को हटाती जेसीबी - फोटो : CITY OFFICE
शहरवासियों को जानलेवा जाम से निजात दिलाने के लिए बुधवार को नगर निगम का महाबली खूब गरजा। अमर उजाला द्वारा जाम में फंसी एंबुलेंस में बच्ची की मौत का मुद्दा ‘अमर उजाला’ द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद गांधी पार्क बस स्टैंड से हाथरस अड्डा तक के करीब 55 अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कई जगह अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। सराय सुल्तानी में तो कुछ लोग अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। पुलिस-फोर्स की मौजूदगी के कारण किसी की एक नहीं चली।
विज्ञापन

सासनीगेट थाना क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी की मासूम बिटिया की मौत के बाद शासन-प्रशासन सक्रिय हो गया है। जाम के कारण उसके परिजनों को सासनीगेट से जेएन मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने में करीब ढाई घंटे लग गए थे। रास्ते में ही बिटिया ने दम तोड़ दिया था। इस दर्दनाक घटना ने शहरवासियों को झकझोड़ कर रख दिया है। आगरा रोड पर जाम का एक कारण अतिक्रमण भी है। नगर निगम एवं अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा बुधवार को गांधीपार्क बस स्टैंड से हाथरस अड्डा पथवारी माता मंदिर तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

गांधी पार्क, दूबे का पड़ाव, मदारगेट, सराय सुल्तानी एवं हाथरस अड्डा तक करीब 55 अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। महाबली का तेवर देखकर बहुत सारे दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिए। पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। कई जगह टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन मौके पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के कारण किसी की एक नहीं चली। प्रवर्तन अधिकारी कर्नल निशीथ सिंघल ने बताया कि 55 अतिक्रमण ध्वस्त कराए गए। इस कार्यवाही में कोई शमन शुल्क नहीं वसूला गया। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले स्वयं अतिक्रमण हटा ले अन्यथा बलपूर्वक हटाया जाएगा। कल हाथरस अड्डा से लेकर सासनीगेट तक अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि नाले और सड़क पर अतिक्रमण का अधिकार किसी को नहीं है। अभियान के दौरान एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र, महेन्द्र सिंह, राजेश कुमार, अतर सिंह, सिब्ते हैदर, अमरीश वर्मा, प्रदीप पाल, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान भी जाम, फंसी रही एंबुलेंस
अलीगढ़। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भी गांधी पार्क से लेकर हाथरस अड्डा तक जाम लगा रहा। इसमें कई एंबुलेंस भी अलग-अलग समय में फंसी रही। हालांकि पुलिसकर्मियों की सहायता से कुछ एंबुलेंस को जाम से निकाला गया। हाथरस के सिंकदराराऊ का एक एंबुलेंस चालक पुलिसकर्मी के पास मदद के लिए पहुंचा था। उसका कहना था कि उसके मरीज की हालत बेहद खराब है।
भेदभाव का आरोप
अलीगढ़। हाथरस अड्डा पर व्यापारी राजकुमार वार्ष्णेय ने नगर निगम कर्मियों पर भेदभाव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनके दुकान का बोर्ड नाले से भीतर था, जिसे तोड़ दिया गया। जिसके घर का छज्जा नाले तक है, उसे छुआ भी नहीं गया। मनीष वार्ष्णेय, राकेश अग्रवाल आदि भी ऐसी ही शिकायत कर रहे थे।

शेड तोड़ा गया, सामान जब्त
अलीगढ़। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जेसीबी से शेड तोड़ा गया। सड़क पर रखकर बेचे जा रहे सामानों को जब्त किया गया। सराय सुल्तानी में तो दुकान के बाहर लगा एसी भी जेसीबी की चपेट में आ गया। मकान को क्षति पहुंचाने से जेसीबी चालक बच रहा था। मदार गेट पर कर्मचारियों ने एक साइकिल जब्त कर ली। हालांकि बाद में साइकिल दुकानदार को वापस कर दिया गया। महिलाएं छत पर खड़े होकर अतिक्रमण हटाओ अभियान देख रही थी।

अतिक्रमण अभियान के दौरान आगरा रोड पर लगा जाम।

अतिक्रमण अभियान के दौरान आगरा रोड पर लगा जाम।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed