फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. rajeev gupta try to save his life for 80 second

80 सेकंड तक जूझते रहे डॉ. राजीव गुप्ता, फिर चली गई जान

Mon, 14 Dec 2020 12:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dr. rajeev gupta try to save his life for 80 second
महेंद्र नगर में सीवर लाइन के लिये खोदे गये गड्ढे में गिरकर हुई डॉ. राजीव गुप्ता की मौत के बाद विलाप - फोटो : CITY OFFICE
महेंद्र नगर में डॉ. राजीव गुप्ता जिस स्थान पर गड्ढे में बाइक लेकर फंसे थे, वहां पास ही एक मकान के दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि डॉक्टर किस प्रकार पूरे एक मिनट 20 सेकंड यानी 80 सेकंड तक गड्ढे से बाइक निकलने के लिए जूझते रहे और फिर मौत के आगोश में समा गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि डॉक्टर राजीव गुप्ता 6 बजकर 20 मिनट 5 सेकंड पर गड्ढे के पास पहुंचे। सड़क खुदी पड़ी है। गड्ढे में एक मिनी ट्रक फंसा हुआ था। मिनी ट्रक के बराबर में मिट्टी का ढेर लगा था। निकलने के लिए रास्ता एक फीट का भी नहीं था। राजीव मिनी ट्रक को फंसा देखकर बाइक को नाले के सहारे से निकालने की कोशिश करते हैं। इसी बीच बाइक गड्ढे में फंस जाती है। वह काफी देर तक प्रयास करते रहे। मगर, सफलता नहीं मिलती। इस पर बाइक को मोड़ने लगते हैं। ऐसे में उनकी बाइक गिर जाती है। उनका एक पैर बाइक के नीचे आ जाता है और उनका सिर नाले की दीवार से टकरा जाता है। यह पूरी घटना एक मिनट 20 सेकंड के भीतर हुई।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से एक व्यक्ति गुजर रहा होता है। वह तत्काल शोर मचाता हुआ, उनके पास पहुंचता है। कुछ अन्य लोग भी आ जाते हैं। बाइक हटाकर डाक्टर को उठाया जाता है, लेकिन वह बेसुध हालत में थे। लोगों ने सोचा कि सिर में चोट लगने से शायद बेहोश हो गए होंगे। एक व्यक्ति पानी लेकर पहुंचता है। चेहरे पर पानी डाला जाता है। मगर, शरीर कोई प्रतिक्रिया नहीं करता। इस पर लोग एंबुलेंस को सूचना देते हैं। एंबुलेंस आधे घंटे बाद वहां पहुंची। इसके बाद उनको अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6.20 बजे हादसा हुआ, 9.45 बजे हो पाई शिनाख्त
दुर्घटना सुबह 6.20 बजे पर हुई। स्थानीय लोगों ने उनको आधे घंटे बाद एंबुलेंस आने पर जिला अस्पताल पहुंचाया। कुछ लोगों ने डाक्टर व उनकी बाइक का नंबर प्लेट सहित फोटो खींच लिया। कई व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किया गया। करीब 9.30 बजे फोटो भाजपा नेता अतुल राजा के पास पहुंचा, उन्होंने फोटो आगे बढ़ाया। इसके बाद एक व्यक्ति ने उनकी 9.45 बजे शिनाख्त की। 10 बजे परिवार वालों को जानकारी हुई। जैसे ही परिवार को घटना का पता लगा तो कोहराम मच गया।

महेंद्र नगर में सीवर लाइन के लिये खोदे गये गड्ढे में गिरकर हुई डॉ. राजीव गुप्ता की मौत के बाद विलाप

महेंद्र नगर में सीवर लाइन के लिये खोदे गये गड्ढे में गिरकर हुई डॉ. राजीव गुप्ता की मौत के बाद विलाप- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed